• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कौन हैं जनरल वकार-उज-जमां?

बांग्लादेश सेना प्रमुख ने भारत-बांग्लादेश रिश्तों में निष्पक्षता पर जोर दिया

January 1, 2025
पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

May 7, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख: ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने बताया निर्णायक पल

May 7, 2026
हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

May 7, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

May 7, 2026
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है

May 7, 2026
राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक : राजनाथ सिंह

May 7, 2026
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

May 7, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

खनिज अधिकार कर विवाद : सुप्रीम कोर्ट 20 मई को करेगा सुनवाई

May 7, 2026
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

May 7, 2026
भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

May 7, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

“समझौता करो, नहीं तो बमबारी होगी” : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

May 7, 2026
सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बांग्लादेश सेना प्रमुख ने भारत-बांग्लादेश रिश्तों में निष्पक्षता पर जोर दिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 1, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कौन हैं जनरल वकार-उज-जमां?

डेस्क:भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ महीनों से चल रही तनातनी के बीच बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने दोनों देशों के रिश्तों को अहम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी है और उनका देश निष्पक्षता पर आधारित संबंध चाहता है। जमान ने दोनों देशों के बीच हालिया तनाव पर कहा कि बांग्लादेश कई मायनों में भारत पर निर्भर है और वह ऐसा कुछ भी नहीं करेगा जो नई दिल्ली के रणनीतिक हितों के खिलाफ हो।

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ‘प्रोथोम अलो’ को दिए एक इंटरव्यू में वकर-उज-जमान ने कहा कि भारत की रूचि बांग्लादेश की स्थिरता में रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच रोजी-रोटी से जुड़ा ऐसा रिश्ता है जो निष्पक्षता पर आधारित होना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में शरण लेने के बाद यह उनका पहला साक्षात्कार है। पिछले साल 5 अगस्त को भारी उपद्रव और आंदोलन के बाद शेख हसीना ढाका छोड़कर भारत चली गई थीं।

बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश में बनी कार्यवाहक सरकार के गठन के बाद से भारत-बांग्लादेश संबंधों में अप्रत्याशित स्तर पर गिरावट आई है। भारत ने बांग्लादेश को हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराया है,बावजूद इसके यूनुस सरकार ने हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर द्विपक्षीय संबंधों में नई अड़चन पैदा की है।

अखबार की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए साक्षात्कार के अनुवादित संस्करण के अनुसार, जमान ने कहा, “भारत एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है। हम कई मायनों में भारत पर निर्भर हैं और भारत को हमसे सुविधाएं भी मिल रही हैं। उनके बहुत से लोग औपचारिक और अनौपचारिक रूप से बांग्लादेश में काम कर रहे हैं। यहां से भी बहुत से लोग इलाज के लिए भारत जाते हैं। हम उनसे बहुत सारा सामान खरीदते हैं। इसलिए, बांग्लादेश की स्थिरता में भारत का बड़ा हित छिपा है। दोनों देशों के बीच लेन-देन वाला रिश्ता है। यह निष्पक्षता पर आधारित होना चाहिए।”

भारत के रणनीतिक पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ढाका के साथ नई दिल्ली के सहयोग के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए जमान ने कहा, “बांग्लादेश अपने पड़ोसी के साथ ऐसा कुछ नहीं करेगा, जो उनके रणनीतिक हितों के खिलाफ हो।” यहां गौर करने वाली बात यह है कि शेख हसीना की सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों के उन भारत विरोधी विद्रोही समूहों पर नकेल कसी थी, जिन्होंने बांग्लादेश के भीतर गुप्त ठिकाने बना लिए थे। ढाका में पिछली सरकारों ने इन समूहों की ओर से आंखें मूंद ली थीं और बांग्लादेश के खुफिया तंत्र में मौजूद तत्वों ने कथित तौर पर विद्रोहियों का समर्थन किया था।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग के बारे में जमान ने कहा, “हम उम्मीद करेंगे कि हमारा पड़ोसी ऐसा कुछ भी न करे जो हमारे हितों के विपरीत हो। जब हम उनके हितों का ख्याल रखेंगे, तो वे भी हमारे हितों का उतनी ही अहमियत से ख्याल रखेंगे।” जमान ने कहा कि बांग्लादेश चटगाँव पहाड़ी इलाकों में अशांति की अनुमति नहीं देगा और म्यांमार सीमा पर स्थिरता को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के उस क्षेत्र का जिक्र किया, जहा 1980 और 1990 के दशक में कई भारत विरोधी विद्रोही समूहों के ठिकाने थे।

जमान ने संकेत दिया कि भारत को भी कई मुद्दों पर बांग्लादेश की चिंताओं का समाधान करना होगा, जिसमें सीमा पार नदियों के पानी का बंटवारा और भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा सीमा पर लोगों की कथित हत्या का मुद्दा शामिल है। उन्होंने कहा, “वे (भारत) सीमा पर हमारे लोगों को नहीं मारेंगे। हमें पानी का उचित हिस्सा मिलेगा। इसमें कोई समस्या नहीं है। संबंधों को समान स्तर पर रहने दें।” उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत को “समानता के आधार पर अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे” और बांग्लादेशी लोगों को “किसी भी तरह से यह नहीं सोचना चाहिए कि भारत हम पर हावी हो रहा है, जो हमारे हितों के खिलाफ है।”

जमान ने चीन के साथ रक्षा सहयोग पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बांग्लादेश को आगे बढ़ते हुए संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सभी के प्रति मित्रता और किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखने की उत्कृष्ट विदेश नीति रही है। उन्होंने कहा, “चीन हमारे विकास में भागीदार है। उन्होंने बांग्लादेश में निवेश किया है। इसलिए, चीन भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम चीन के बहुत से हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। वायु सेना भी चीन के हथियारों का इस्तेमाल करती है। नौसेना भी चीन के हथियारों का इस्तेमाल करती है। उनके हथियार तुलनात्मक रूप से सस्ते हैं।”

Previous Post

जलगांव: मामूली विवाद में पथराव और आगजनी, कर्फ्यू लागू

Next Post

सुप्रीम कोर्ट पैनल की बैठक से एसकेएम का इनकार

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट पैनल की बैठक से एसकेएम का इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी
  • आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख: ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने बताया निर्णायक पल
  • हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत
  • बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग
  • सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In