• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कफ सिरप से बच्चों की मौत: केंद्र की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र को न दें

बच्चों की मौत से खतरनाक कफ सिरप मामला राष्ट्रीय स्तर पर गरमाया

October 5, 2025
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 29, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

June 29, 2026
1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

June 29, 2026
अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब

अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब

June 29, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

June 29, 2026
आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

June 29, 2026
कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 29, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

June 29, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु की विजय सरकार पर मंडराया संकट? स्टालिन का बड़ा दावा

June 29, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

June 29, 2026
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बच्चों की मौत से खतरनाक कफ सिरप मामला राष्ट्रीय स्तर पर गरमाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 5, 2025
in देश, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कफ सिरप से बच्चों की मौत: केंद्र की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र को न दें

Image Courtesy: Google

डेस्क:मध्य प्रदेश और राजस्थान में खतरनाक कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 6 राज्यों में खांसी की दवा एंटीपाइरेटिक्स और एंटीबायोटिक समेत 19 दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जांच शुरू की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ये इकाइयां हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं, जहां विभिन्न दवाओं के 19 सैंपल बनाए गए। मंत्रालय ने कहा कि सीडीएससीओ ने 3 अक्टूबर को यह निरीक्षण शुरू किया, जिसका उद्देश्य उन कमियों की पहचान करना है जिनके कारण दवा की गुणवत्ता में कमी आई है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए प्रक्रिया में सुधार का सुझाव देना मकसद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, सीडीएससीओ और एम्स-नागपुर के विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। ये लोग मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में हुई मौतों के कारणों का आकलन करने के लिए विभिन्न नमूनों और कारकों का अब भी विश्लेषण कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीडीएससीओ की ओर से जांचे गए 6 दवा के सैंपल और मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से जांचे गए 3 नमूने डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल से मुक्त पाए गए, जो किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

अब तक जांच में क्या आया सामने

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सीडीएससीओ की ओर से अब तक जिन सैंपल्स की जांच की गई है, वे 2 संदिग्ध कफ सिरप के नहीं थे। इनमें से एक कोल्ड्रिफ है जो मौतों के बाद से जांच के दायरे में है। एक सूत्र ने बताया, ‘सीडीएससीओ की ओर से जांचे गए 6 दवा के नमूनों में डीईजी/ईजी की मौजूदगी नहीं पाई गई। ये सैंपल एंटीबायोटिक्स, एंटीपायरेटिक्स और ओंडान्सेट्रॉन समेत अन्य दवाओं और सिरप के थे, जिनका सेवन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बीमार पड़े बच्चों ने किया था। मध्य प्रदेश राज्य औषधि प्रशासन की ओर से कोल्ड्रिफ और अन्य संदिग्ध कफ सिरप के नमूनों का विश्लेषण अब भी जारी है। मध्य प्रदेश सरकार की अपील पर तमिलनाडु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मा से एकत्रित कोल्ड्रिफ कफ सिरप के नमूनों का परीक्षण किया। इनमें डीईजी की मात्रा स्वीकार्य सीमा से अधिक थी। इसके बाद, तमिलनाडु सरकार ने कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया और इसे बाजार से हटाने का आदेश दिया।

Previous Post

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला: रूस पाकिस्तान को सैन्य मदद क्यों?

Next Post

अरब सागर में अमेरिकी निवेश के लिए पाकिस्तान का नया ऑफ़र: पसनी पोर्ट योजना

Next Post
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

अरब सागर में अमेरिकी निवेश के लिए पाकिस्तान का नया ऑफ़र: पसनी पोर्ट योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
  • 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म
  • 1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल
  • अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब
  • 40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In