• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बच्चों की परवरिश में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी!

बच्चों की परवरिश में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी!

March 26, 2025
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का 2027 धमाकेदार, एक साथ आएंगी कई बड़ी फिल्में

April 25, 2026
भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

April 25, 2026
ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

April 25, 2026
आईपीओ

गेमिंग सेक्टर में बड़ी हलचल: प्ले-सिंपल गेम्स का ₹3,150 करोड़ आईपीओ प्रस्तावित

April 25, 2026
टोयोटा

टोयोटा की बड़ी तैयारी: भारत में 2026 तक आएंगी चार नई एसयूवी

April 25, 2026
बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

April 25, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

बच्चों की परवरिश में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी!

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2025
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
बच्चों की परवरिश में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी!

The image was created by ChatGPT

हर पेरेंट्स का सपना होता है कि वो अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी परवरिश दें, जिससे उनका बच्चा बड़ा हो कर काबिल और नेक इंसान बनें। लेकिन कई बार अच्छी परवरिश देने और बच्चों को सफल इंसान बनाने के चक्कर में पेरेंट्स कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी वजह से ना चाहते हुए भी वो अपने बच्चों को मेंटली टॉर्चर कर बैठते हैं। ये चीजें शायद उस वक्त आपको भले ही नॉर्मल लगती हों लेकिन इन बातों का बच्चों के दिमाग पर इतना गहरा असर होता है कि वो इनसे कई बार उबर भी नहीं पाते। ये ना सिर्फ आपके और उनके रिश्ते को खराब करती हैं बल्कि बच्चे को ऐसे लाइफटाइम ट्रॉमा दे कर चली जाती हैं कि कहीं ना कहीं इससे बच्चे के भविष्य पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। चलिए जानते हैं पैरेंट्स की कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जो बच्चों को बुली करने का काम करती हैं।

कई पेरेंट्स की यह आदत होती है कि वो किसी बात की तह तक पहुंचे बिना ही हर गलती के लिए अपने ही बच्चे को जिम्मेदार बता देते हैं। घर में कोई सामान टूट जाए या कोई चीज खराब हो जाए तो बिना सच्चाई जाने झट से बच्चे को ही उसका जिम्मेदार ठहरा देते हैं। पेरेंट्स की यह आदत बच्चों को मेंटली बहुत हर्ट करती है। बच्चे की गलती ना होने पर भी जब पेरेंट्स उन्हें कसूरवार ठहरा देते हैं, तो धीरे-धीरे बच्चे का अपने पेरेंट्स से विश्वास उठने लगता है।

बच्चे तो शरारती होते ही हैं और कभी-कभी झूठ भी बोल देते हैं। लेकिन पेरेंट्स को कभी भी बच्चों की किसी बात पर अविश्वास नहीं व्यक्त करना चाहिए। जो पेरेंट्स बार-बार बच्चों की बात पर शक करते हैं या बच्चों से बोलते हैं कि तुम झूठ बोल रहे हो, मुझे तुम पर विश्वास नहीं; इस तरह की बातें भी बच्चे को मेंटली ट्रॉमा देती हैं। धीरे-धीरे उसे ऐसा लगने लगता है कि उसके माता-पिता को उस पर यकीन ही नहीं है और ना चाहते हुए भी बच्चा धीरे धीरे अपने पेरेंट्स से दूरी बनाने लगता है।

बच्चे को किसी ना किसी बात पर धमकी देने की आदत लगभग हर पेरेंट्स की होती है। कभी पढ़ाई ना करने पर पापा से शिकायत करने की धमकी, तो कभी काम ना सुनने पर फेवरेट खिलौना ना दिलाने की धमकी। इस तरह की बातें हर घर में देखने-सुनने को मिल जाती है। लेकिन बात-बात पर बच्चे को धमकी देना कतई ठीक नहीं। ऐसा कर के आप ना चाहते हुए भी अपने बच्चे को बुली करते हैं और कई वो इतना परेशान हो जाते हैं कि आपसे बातें छिपाने लगते हैं।

कई पेरेंट्स बच्चों को चिढ़ाने के लिए या मजाक में कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जो बच्चों पर नेगेटिव असर डाल जाता है। जबकि पेरेंट्स को कभी भी अपने बच्चे को मजाक में या गुस्से में कुछ भी नेगेटिव नहीं बोलना चाहिए। गलती करने पर आप उसे डांट सकते हैं लेकिन हमेशा उसके बारे में कोई नेगेटिव टिप्पणी करने से बचें वरना ना चाहते हुए भी आप अपने बच्चों के दिल पर गहरी चोट दे बैठेंगे।

कई बार पेरेंट्स बच्चों से अपनी बात मनवाने के लिए उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल करते हैं। अब उस पल में तो बच्चा आपकी बात मान लेगा लेकिन बार-बार इमोशनली ब्लैकमेल करने से, धीरे-धीरे बच्चा इरिटेट होने लगता है और आगे चलकर उसके नेचर पर इसका नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है। इसलिए पेरेंट्स को कभी भी बच्चे को इमोशनली ब्लैकमेल नहीं करना चाहिए।

Previous Post

मत्स्य अवतार: जब भगवान विष्णु ने वेदों की रक्षा की

Next Post

सनी देओल का ऐक्शन कमबैक, ‘जाट’ से साउथ में एंट्री की इच्छा

Next Post
सनी देओल

सनी देओल का ऐक्शन कमबैक, 'जाट' से साउथ में एंट्री की इच्छा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे
  • भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन
  • सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस
  • “लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव
  • प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In