• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली

बीवी छोड़ गई, प्रेमिका ने भी धोखा दिया; फिर नाराज शख्स ने उठा लिया खौफनाक कदम

April 12, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

बीवी छोड़ गई, प्रेमिका ने भी धोखा दिया; फिर नाराज शख्स ने उठा लिया खौफनाक कदम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 12, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली

symbolic picture

जयपुर:राजस्थान के पाली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी शूट कर लिया। बताया जाता है कि युवक की पत्नी उसे छोड़ गई थी। इसके बाद वह युवती से शादी करना चाहता था। युवती उसका रिश्ता स्वीकार नहीं कर रही थी, इससे युवक को लगता था कि उसका किसी और से अफेयर था। पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट बरामद किया है, साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने शख्स को युवती के घर पहुंचाया था।

पांच साल से थी जान-पहचान
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय छगन बंजारा 23 वर्षीय ममता बंजारा पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों कैटरिंग और कंफेक्शनरी का काम करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक छगन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ गई थी। ममता से मिलने के बाद उसे प्यार हो गया था। वह अपनी पत्नी को छोड़कर ममता से शादी करना चाहता था। वहीं ममता और उसकी मां इस बात के लिए राजी नहीं थे। इसकी वजह यह थी कि छगन के दो बच्चे थे।

ममता पर करता था शक
पुलिस की छानबीन में यह भी सामने आया था कि ममता की भी दो बार शादी हो चुकी थी। लेकिन दोनों जगह से अलगाव होने के बाद फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। वहीं छगन ममता के ऊपर शक भी करता था कि उसका किसी से अफेयर चल रहा है। उसने इसको लेकर कई बार ममता को चेतावनी दी थी और उसके ऊपर शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने का दबाव बना रहा था।

अस्पताल में हुई मौत
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात छगन करीब नौ बजे सुभाष नगर स्थित ममता के घर पहुंचा। इस दौरान ममता अपने परिवार के साथ खाना खा रही थी। छगन के हाथ में बंदूक देखकर ममता ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन छगन ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने ममता को पॉइंट ब्लैंक से गोली मार दी। गोली लगते ही ममता वहीं पर गिर पड़ी। इसके बाद छगन ने खुद को भी गोली मार ली। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया, जबकि छगन को जोधपुर रेफर कर दिया। शनिवार रात इलाज के दौरान छगन की मौत हो गई।

Previous Post

अमरनाथ की यात्रा पर इस बार आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Next Post

दिल्ली में मॉब लिंचिंग: गोहत्या के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Next Post
पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद फंदे से झूल गया पति

दिल्ली में मॉब लिंचिंग: गोहत्या के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In