डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत अपनी ही पिस्टल से चली गोली लगने के कारण हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब संगीता रजक के पास उनकी निजी पिस्टल मौजूद थी। अचानक गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा था, आत्महत्या का मामला था या फिर किसी अन्य परिस्थिति में गोली चली।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं, महिला नेता के निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत