• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जीवन प्रमाद का नहीं, परम की प्राप्ति का अवसर : मुनि तत्त्व रुचि

जीवन प्रमाद का नहीं, परम की प्राप्ति का अवसर : मुनि तत्त्व रुचि

June 7, 2026
त्याग से शांति की प्राप्ति संभव : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

त्याग से शांति की प्राप्ति संभव : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 7, 2026
पियक्कड़ों के भी भगवान? हिंदू देवताओं पर रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल, माफी की मांग

HYDRAA विवाद: रेवंत रेड्डी के बयान से गरमाई राजनीति, विपक्ष का हमला तेज

June 7, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत की पहली पारी 564 पर घोषित, अफगानिस्तान 451 रन से पीछे

June 7, 2026
ओडिशा में बड़ा खुलासा: इंजीनियर के पास 2 करोड़ नकद, 14 प्लॉट और 5 इमारतें बरामद

ओडिशा में बड़ा खुलासा: इंजीनियर के पास 2 करोड़ नकद, 14 प्लॉट और 5 इमारतें बरामद

June 7, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

भाजपा महिला नेता की मौत से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

June 7, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं: उपभोक्ताओं को मिली राहत

June 7, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस की कीमतों में फिर उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा

June 7, 2026
टीएमसी नेता के ठिकानों से 2.24 करोड़ रुपये नकद बरामद

राजस्थान के सीमा क्षेत्रों में अवैध निर्माणों की जांच के लिए बड़ा सर्वे शुरू

June 7, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

बाड़मेर में दर्दनाक त्रासदी, पानी के टांके में मिले मां-बेटी के शव

June 7, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

संविधान से ऊपर सत्ता? यूपी पुलिस पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

June 7, 2026
द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में भारत और नेपाल

द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में भारत और नेपाल

June 7, 2026
अमेरिका के ओहायो में सड़क उत्सव के दौरान गोलीबारी, कई लोग घायल

अमेरिका के ओहायो में सड़क उत्सव के दौरान गोलीबारी, कई लोग घायल

June 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

जीवन प्रमाद का नहीं, परम की प्राप्ति का अवसर : मुनि तत्त्व रुचि

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 7, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
जीवन प्रमाद का नहीं, परम की प्राप्ति का अवसर : मुनि तत्त्व रुचि

जयपुर :अजमेर रोड स्थित तिवाड़ी कॉलोनी में आयोजित रविवारीय विशेष प्रवचन में जैन संत मुनि तत्त्व रुचि ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ और क्षणभंगुर है। इसे आलस्य, प्रमाद और भौतिक उपलब्धियों की दौड़ में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि आत्मकल्याण और परम सत्य की प्राप्ति के लिए समर्पित करना चाहिए।

मुनि श्री ने कहा कि अनगिनत योनियों और जन्मों की यात्रा के बाद मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। इसलिए यह अवसर केवल सांसारिक सुख-सुविधाएँ अर्जित करने का नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और परमार्थ साधना का भी है। उन्होंने कहा, “यह जीवन प्रमाद करने का नहीं, परम को प्राप्त करने का सुअवसर है।”

महावीर वाणी का उल्लेख करते हुए मुनि श्री ने कहा कि समय का एक क्षण भी व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। वास्तविक ज्ञानी वही है जो समय का सदुपयोग आत्मकल्याण में करता है तथा भौतिक वस्तुओं को नश्वर, जीवन को अनित्य और मृत्यु को अवश्यंभावी मानकर जागरूकता के साथ जीवन जीता है। उन्होंने कहा कि जीवन की अस्थिरता का बोध ही व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मुनि संभव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन की कथा अंततः मृत्यु की व्यथा के साथ समाप्त होती है। उन्होंने जीवन की क्षणभंगुरता की तुलना ओस की बूंद से करते हुए कहा कि जीवन का अंत कब और कहाँ हो जाए, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। इसलिए आवश्यक और शुभ कार्यों को कल पर टालने के बजाय आज ही पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।

इससे पूर्व संत द्वय ने प्रातःकाल महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल से विहार कर तिवाड़ी कॉलोनी में प्रवेश किया, जहाँ स्थानीय श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक उनका स्वागत किया। संतों का प्रवास श्री अशोक कुमार बैद के निवास पर चल रहा है तथा वहीं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम जयपुर के पदाधिकारियों ने भी संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त तेरापंथ युवक परिषद जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण जैन (सवाई माधोपुर) ने भी संतों के समक्ष उपस्थित होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर परिषद के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संत द्वय का प्रवास 8 जून को भी तिवाड़ी कॉलोनी में रहेगा तथा प्रवचन एवं अन्य दैनिक धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Previous Post

त्याग से शांति की प्राप्ति संभव : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीवन प्रमाद का नहीं, परम की प्राप्ति का अवसर : मुनि तत्त्व रुचि
  • त्याग से शांति की प्राप्ति संभव : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • HYDRAA विवाद: रेवंत रेड्डी के बयान से गरमाई राजनीति, विपक्ष का हमला तेज
  • भारत की पहली पारी 564 पर घोषित, अफगानिस्तान 451 रन से पीछे
  • ओडिशा में बड़ा खुलासा: इंजीनियर के पास 2 करोड़ नकद, 14 प्लॉट और 5 इमारतें बरामद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In