• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बजट से पहले हुई हलवा सेरेमनी… वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों का कराया मुंह मीठा

भारत में शक्कर की खपत से टेंशन में सरकार, मोटापे पर बड़ी बात बोल गईं निर्मला सीतारमण

July 22, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

भारत में शक्कर की खपत से टेंशन में सरकार, मोटापे पर बड़ी बात बोल गईं निर्मला सीतारमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 22, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
बजट से पहले हुई हलवा सेरेमनी… वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों का कराया मुंह मीठा

File Photo

नई दिल्ली : भारत में 54 बीमारियां अस्वास्थ्यकर आहार के कारण होती हैं। संसद में सोमवार को पेश 2023-24 की आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई है। समीक्षा में बढ़ते मोटापे और चीनी तथा वसा से भरपूर अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि पर चिंता जताई गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि मोटापा एक ‘‘चिंताजनक स्थिति’’ पेश करता है और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सक्षम बनाने के लिए निवारक उपाय किए जाने चाहिए।

इसमें कहा गया, ‘‘भारत की वयस्क आबादी में मोटापा एक गंभीर चिंता का विषय बन रहा है। यदि भारत को अपने जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा उठाना है, तो यह महत्वपूर्ण है कि इसकी आबादी के स्वास्थ्य मापदंडों को संतुलित तथा विविध आहार की ओर परिवर्तित किया जाए।’’

भारतीय चिकित्सकीय अनुसंधान परिषद की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि चीनी तथा वसा से भरपूर अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि, शारीरिक गतिविधियों में कमी तथा विविध खाद्य पदार्थों तक सीमित पहुंच के कारण सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से अधिक वजन/मोटापे की समस्याएं बढ़ रही हैं।

विश्व मोटापा संघ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए समीक्षा में कहा गया कि अनुमानों के अनुसार, भारत में वयस्कों में मोटापे की दर तीन गुना से भी अधिक हो गई है। दुनिया में बच्चों में मोटापे की दर में सबसे अधिक वृद्धि भारत में हुई।

समीक्षा में कहा गया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के अनुसार, ग्रामीण भारत की तुलना में शहरी भारत में मोटापे की दर काफी अधिक है। शहरी भारत में यह दर 29.8 प्रतिशत है, जबकि ग्रामीण भारत में यह 19.3 प्रतिशत है।

देश में 18-69 आयु वर्ग में मोटापे से जूझ रहे पुरुषों का प्रतिशत एनएफएचएस-5 में बढ़कर 22.9 प्रतिशत हो गया है, जबकि एनएफएचएस-4 में यह 18.9 प्रतिशत था। महिलाओं के लिए यह 20.6 प्रतिशत (एनएफएचएस-4) से बढ़कर 24 प्रतिशत (एनएफएचएस-5) हो गया है।

समीक्षा में कहा गया, ‘‘कुछ राज्यों में बढ़ती उम्र की आबादी में मोटापा भी चिंताजनक है। नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सक्षम बनाने के लिए निवारक उपाय किए जाने चाहिए।’’

कुछ राज्यों जैसे कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली) में मोटापे से ग्रस्त महिलाओं का अनुपात 41.3 प्रतिशत है, जबकि पुरुषों के लिए यह 38 प्रतिशत है। तमिलनाडु में 37 पुरुष और 40.4 महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं। आंध्र प्रदेश में 36.3 प्रतिशत महिलाएं और 31.1 प्रतिशत पुरुष मोटापे जूझ रहे हैं।

Previous Post

कांवड़ यात्रा रूट में दुकान मालिकों का नाम लिखने पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

Next Post

पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

Next Post
पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In