• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

July 22, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 22, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश सूडान से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। सूडानी शहर ओमदुरमान में जिंदा रहने के लिए जद्दोजहद कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें भोजन पाने के लिए सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सूडानी सैनिक यौन संबंध बनाने के बाद ही भोजन-पानी दे रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं को इसके लिए कतार में खड़े होकर रहना पड़ता है। दरअसल, गृह युद्ध की वजह से सूडान में आर्थिक हालात खराब हैं और लोगों के सामने खाने और पीने तक का संकट है।

‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ओमदुरमान में युद्ध के कारण वहां से भागने में विफल रहीं दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कहा कि जिंदा रहने के लिए उनके सामने सूडानी सेना के जवानों के साथ यौन संबंध बनाना ही एकमात्र विकल्प बच गया है। रिपोर्ट में पीड़ित महिलाओं के हवाले से कहा गया है कि सेना के जवान अपनी जिस्मानी आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में मजबूर महिलाओं को कतार में खड़े रखते हैं, फिर उनके साथ यौन संबंध बनाते हैं। इसके बदले में उन महिलाओं को कुछ भोजन-पानी मिलता है, जिससे वे अपान और अपने परिवार का पेट भर पाती हैं।

महिलाओं ने कहा कि यौन संबंध बनाने की अधिकतर घटनाएं फैक्टरी वाले इलाकों में होती हैं, जहां सैनिकों ने हमले कर खाने-पाने के सामान का बड़े पैमाने पर भंडारण कर रखा है। एक महिला ने गार्जियन को बताया कि उनके सामने इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा कि वह उन सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाए और अपने बूढ़े मां-बाप और बच्चों के लिए खाना पाए।

सूडान में पिछले एक साल से गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। पिछले साल 15 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी गृह युद्ध छिड़ने के बाद से ही महिलाओं के साथ सैनिकों के जबरन रेप की खबरें आती रही हैं लेकिन अब इन सैनिकों ने भोजन-पानी देने के एवज में भी महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि सूडान में सेना के परस्पर विरोधी शक्तिशाली गुट राजधानी खार्तूम पर कब्जे की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसकी वजह से वहां   मानवीय संकट उठ खड़ा हुआ है। अब तक वहां 15000 से ज्यादा लोगों को जान गंवाना पड़ा है, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग बेघर और विस्थापित हुए हैं।  वहां लोग भोजन, ईंधन, पानी, दवाइयों और बिजली की गंभीर किल्लत का सामना करने को मजबूर हैं।

15 अप्रैल 2023 से ही सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) और वहां के अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेज (RSF) के बीच जंग जारी है। सूडान भू-सामरिक दृष्टिकोण से काफी अहम है।  यह मुल्क अरब देशों और अफ्रीकी देशों के बीच स्थित है। यह एक इस्लामिक देश है, जहां की 90 फीसदी आबादी मुस्लिम है। मौजूदा सत्ता संघर्ष की अगुवाई दो जनरल कर रहे हैं। एक ओर सेना के जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान हैं तो दूसरी ओर देश के दूसरे नंबर के नेता और RSF के अगुवा जनरल हमदान दगालो हैं, जिसे आमतौर पर हेमेदती के नाम से जाना जाता है। ये दोनों एक जमाने में सहयोगी थे। दोनों ने मिलकर अक्टूबर 2021 में तख़्तापलट की अगुवाई की थी लेकिन अब दोनों में सत्ता संघर्ष छिड़ा है।
Previous Post

भारत में शक्कर की खपत से टेंशन में सरकार, मोटापे पर बड़ी बात बोल गईं निर्मला सीतारमण

Next Post

पालघर में धम्मजागरण में भिक्षु भजनों से भक्तिमय बना माहौल

Next Post
पालघर में धम्मजागरण में भिक्षु भजनों से भक्तिमय बना माहौल

पालघर में धम्मजागरण में भिक्षु भजनों से भक्तिमय बना माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In