• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टोयोटा

भारतीय बाजार में टोयोटा की पकड़ मजबूत, कुछ मॉडलों में गिरावट के बावजूद बढ़ी कुल बिक्री

September 18, 2025
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए, ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब

April 23, 2026
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

April 23, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब

April 23, 2026
 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

April 23, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

भारतीय बाजार में टोयोटा की पकड़ मजबूत, कुछ मॉडलों में गिरावट के बावजूद बढ़ी कुल बिक्री

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 18, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
टोयोटा

डेस्क:अगस्त 2025 में टोयोटा की बिक्री में ज्यादातर मुख्य मॉडल्स ने शानदार वृद्धि दर्ज की, जबकि कई मारुति सुजुकी से संबंधित और रीबैज्ड कारों में गिरावट देखी गई। इस महीने बिक्री में थोड़ी स्थिरता रही, क्योंकि बहुत से ग्राहक अपकमिंग GST दरों में कमी की उम्मीद में नए वाहन खरीदने से बच रहे थे। हालांकि, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने इस महीने अपनी कुल बिक्री में मामूली वृद्धि की रिपोर्ट की। अगस्त 2025 में टोयोटा ने कुल 29,302 वाहन बेचे, जो अगस्त 2024 में बेचे गए 28,589 वाहनों से 713 यूनिट्स ज्यादा हैं। इस महीने में 2% की सालाना वृद्धि (YoY Growth) दर्ज की गई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

1-इनोवा – टोयोटा की सबसे बेहतरीन बिक्री वाली कार

टोयोटा का सबसे सफल मॉडल इनोवा इस महीने आगे रहा। इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हायक्रॉस के संयुक्त रूप से 9,304 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अगस्त 2024 में यह संख्या 9,687 यूनिट्स थी, यानी इसमें 383 यूनिट्स या 4% की कमी आई। फिर भी यह संख्या टोयोटा की समग्र बिक्री का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रही।

2-हायराइडर – शानदार वृद्धि के साथ

टोयोटा के दूसरे सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल की लिस्ट में हायराइडर थी, जिसने अगस्त 2025 में 9,100 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा पिछले साल अगस्त में बेची गई 6,534 यूनिट से 2,566 यूनिट ज्यादा था, जो 39% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। हायराइडर, जो कि मारुति ग्रैंड विटारा का रीबैज्ड वर्शन है, टोयोटा के लिए एक बड़ी सफलता साबित हो रहा है।

3- ग्लैंजा – प्रीमियम हैचबैक में स्थिर वृद्धि

टोयोटा ने मारुति बलेनो का रीबैज्ड वर्शन ग्लांजा के रूप में बेचा, जिसमें अगस्त 2025 में 5,102 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 4% की वृद्धि (अगस्त 2024 में 4,624 यूनिट्स) को दर्शाता है।

4- टेजर – थोड़ी गिरावट के बावजूद अच्छा प्रदर्शन

मारुति फ्रोंक्स का रीबैज्ड वर्जन टोयोटा की छोटी SUV टेजर ने इस महीने 2,683 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, यह संख्या पिछले साल के 3,213 यूनिट्स से कम थी, जो 529 यूनिट्स की गिरावट को दर्शाती है। फिर भी इसने बिक्री चार्ट में चौथा स्थान बनाए रखा।

5- मजबूत स्थिति में फॉर्च्यूनर

टोयोटा फॉर्च्यूनर ने अगस्त 2025 में 2,508 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 7% की वृद्धि है। अगस्त 2024 में 2,338 यूनिट्स बेचे गए थे, जिससे 170 यूनिट्स का इजाफा हुआ। फॉर्च्यूनर की बिक्री में इस स्थिर वृद्धि से यह साबित होता है कि यह प्रीमियम SUV भारतीय बाजार में अभी भी लोकप्रिय है।

6-हायलुक्स और अन्य प्रीमियम मॉडल्स

हायलुक्स टोयोटा की पिक-अप ट्रक ने इस महीने 260 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 204 यूनिट्स से 27% ज्यादा है। वहीं, टोयोटा के अन्य प्रीमियम मॉडल जैसे कैमरी ने 158 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 3% की मामूली वृद्धि देखने को मिली।

7- वेलफायर और लैंड क्रूजर 300 की बिक्री में गिरावट

वेलफायर टोयोटा की प्रीमियम MPV है। इसने अगस्त 2025 में 104 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल की 114 यूनिट्स से 9% की गिरावट को दर्शाता है। वहीं, लैंड क्रूजर 300 ने अगस्त 2025 में 15 यूनिट्स की बिक्री की। यह मॉडल लंबे समय बाद भारतीय बाजार में फिर से उपलब्ध हुआ है।

टोयोटा की बिक्री अगस्त 2025 में अपेक्षाकृत स्थिर रही। हालांकि, कुछ मॉडल्स में मामूली गिरावट देखने को मिली। इनोवा और हायराइडर की बिक्री में मजबूत वृद्धि ने कंपनी के समग्र प्रदर्शन को बनाए रखा। वहीं, प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल्स में कुछ गिरावट को लेकर कंपनी को भविष्य में ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। फिर भी टोयोटा की भारतीय बाजार में मजबूत उपस्थिति और निरंतर सुधार के संकेत इस महीने के आंकड़ों से स्पष्ट होते हैं।

Previous Post

बच्चों की गलती पर प्यार से ध्यान दें, शर्मिंदा न करें

Next Post

नवरात्रि से सस्ती होंगी रोज़मर्रा की चीज़ें, लागू होंगी जीएसटी की नई दरें

Next Post
जीएसटी

नवरात्रि से सस्ती होंगी रोज़मर्रा की चीज़ें, लागू होंगी जीएसटी की नई दरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’
  • राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी
  • ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब
  •  महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In