• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भावनगर में पीएम ने कहा- ‘खाली हाथ नहीं आया हूं, आपसे जो वादा करके गया था; उसे पूरा करने आया हूं’

भावनगर में पीएम ने कहा- ‘खाली हाथ नहीं आया हूं, आपसे जो वादा करके गया था; उसे पूरा करने आया हूं’

September 29, 2022
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

भावनगर में पीएम ने कहा- ‘खाली हाथ नहीं आया हूं, आपसे जो वादा करके गया था; उसे पूरा करने आया हूं’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 29, 2022
in गुजरात, देश
Reading Time: 3 mins read
A A
0
भावनगर में पीएम ने कहा- ‘खाली हाथ नहीं आया हूं, आपसे जो वादा करके गया था; उसे पूरा करने आया हूं’

भावनगर:अपनी दो दिन की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र सूरत के बाद दोपहर करीब 2 बजे भावनगर पहुंचें। यहां महिला कॉलेज से रूपाणी इलाके तक डेढ़ किलोमीटर का उनका रोड शो हुआ। रोड शो के दौरान पीएम के स्वागत के लिए लाखों की संख्या में लोग जमा थे। इस दौरान पीएम का भव्य स्वागत किया गया।

रोड शो के बाद पीएम ने अपने संबोधन में कहा-

खाली हाथ नहीं आया हूं
भावनगर के लोगों की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा- मैं फिर से यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले मैने भावनगर में कुछ परियोजनाएं शुरू करने का आपसे वादा किया था। तब कुछ लोगों ने कहा था कि चुनाव का वक्त है। इसलिए ऐलान कर दिया। लेकिन, हम चुनावी वादे नहीं करते। आज मैं आपसे यही कहने आया हूं कि आपसे जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया है। मैं यहां खाली हाथ नहीं आया हूं। मैं उन्हीं परियोजनाओं की शुरूआत करने आया हूं।

भावनगर के लोगों ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत।

रोजगार के कई नए अवसर खड़े किए
उन्होंने कहा कि भावनगर समंदर के किनारे बसा है। गुजरात के पास देश की सबसे लंबी कोस्टलाइन है। मगर आजादी के बाद के दशको में तटीय विकास पर उतना ध्यान ना दिए जाने की वजह से ये विशाल कोस्टलाइन एक तरह से लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। समंदर के किनारे बसे गांव खाली हो गए, लोग पलायन करने लगे थे। बीते 2 दशकों में गुजरात की कोस्टलाइन को भारत की समृद्धि का द्वार बनाने के लिए हमने ईमानदारी से प्रयास किया है। रोजगार के कई नए अवसर खड़े किए। गुजरात में हमने अनेकों पोर्ट्स विकसित किए, बहुत से पोर्ट्स का आधुनिकीकरण कराया। आज गुजरात की कोस्ट लाइन, देश के आयात-निर्यात में बहुत बड़ी भूमिका निभाने के साथ ही लाखों लोगों को रोजगार का माध्यम भी बनी है।

लोथल में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा मेरिटाइम म्यूजियम
अपने संबोधन मे पीएम ने कहा- हमारे प्रयासों से भावनगर में सिर्फ ट्रैवल्स ही नहीं, बल्कि टूरिज्म को भी बढ़ावा मिला है। लोथल बंदरगाह में दुनिया का सबसे बड़ा मेरिटाइम म्युजियम बनाया जा रहा है। क्योंकि, दुनिया का सबसे पुराना पोर्ट लोथल हमारे भावनगर में हैं। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तरह ही यह गुजरात का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे भावनगर के टूरिज्म को तेज गति मिलेगी, जिसका फायदा भावनगर के लोगों को मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होने से यहां के छोटे-छोटे व्यापारियों को भी फायदा होगा।

रोड शो के दौरान 15 मंचों से कलाकारों ने किया पीएम का स्वागत।

सौराष्ट्र के 190 कलाकारों ने किया स्वागत
रोड शो के दौरान सौराष्ट्र के 190 कलाकार गुजरात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए उनका स्वागत किया। रोड शो में पीएम के स्वागत के लिए हर 100 मीटर पर मंच बनाए गए थे। प्रधानमंत्री शाम करीब सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रात करीब नौ बजे अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में नवरात्रि महोत्सव में शामिल होंगे।

मोदी के स्वागत के लिए सड़कों पर भारी भीड़।

हाईटेक बस स्टैंड का करेंगे शुभारंभ
रोड शो के बाद पीएम भावनगर में एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से निर्मित भावनगर बसपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि नवीनतम बस स्टेशन का कुल निर्माण क्षेत्र 27,404 वर्ग मीटर है। जिसमें 18 प्लेटफार्म, 4 स्टॉल, 17 दुकानें, यात्रियों के लिए 12 शौचालय, 07 शौचालय, 05 स्नानघर और विकलांगों के लिए अलग शौचालय, ढलान वाले रैंप और अग्नि सुरक्षा सुविधाओं का निर्माण किया गया है। बस स्टैंड को नए तरह के आर्किटेक्चरल डिजाइन के साथ लुक दिया गया है।

11.10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है बस स्टैंड।

पीएम के दूसरे दिन का कार्यक्रम
अपने दौरे के दूसरे दिन यानी कि 30 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बजे गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम इस ट्रेन से कालूपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। सुबह लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मेट्रो के कालूपुर स्टेशन से दूरदर्शन केंद्र स्टेशन तक मेट्रो रेल से यात्रा करेंगे और दोपहर करीब 12 बजे अहमदाबाद में अहमदाबाद एजुकेशन सोसाइटी में एक सार्वजनिक समारोह में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

शुक्रवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

अंबाजी मंदिर में करेंगे पूजा
शाम करीब छह बजे अंबाजी में 72 सौ करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम करीब सात बजे प्रधानमंत्री अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और इसके बाद शाम करीब 7:45 बजे वह गब्बर तीर्थ में महाआरती में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Previous Post

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर

Next Post

‘गहलोत की माफी हम सब की सामूहिक माफी’, बोले- मंत्री खाचरियावास; बताई ये वजह

Next Post
‘गहलोत की माफी हम सब की सामूहिक माफी’, बोले- मंत्री खाचरियावास; बताई ये वजह

'गहलोत की माफी हम सब की सामूहिक माफी', बोले- मंत्री खाचरियावास; बताई ये वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास
  • वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व
  • आज का राशिफल – 16 मई 2026
  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In