• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ब्लाइंड : न डायरेक्शन अच्छा न सोनम की एक्टिंग, सिर्फ इस एक वजह से देख सकते हैं फिल्म

ब्लाइंड : न डायरेक्शन अच्छा न सोनम की एक्टिंग, सिर्फ इस एक वजह से देख सकते हैं फिल्म

July 7, 2023
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
ट्रंप

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सभी सदस्य बर्खास्त

April 29, 2026
किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

April 29, 2026
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
राहुल गांधी

‘चुनाव के बाद महंगा होगा ईंधन’ – राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

April 29, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली में ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट सख्त, बताया गंभीर समस्या

April 29, 2026
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ब्लाइंड : न डायरेक्शन अच्छा न सोनम की एक्टिंग, सिर्फ इस एक वजह से देख सकते हैं फिल्म

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2023
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
ब्लाइंड : न डायरेक्शन अच्छा न सोनम की एक्टिंग, सिर्फ इस एक वजह से देख सकते हैं फिल्म

फिल्म: ब्लाइंड
स्टार कास्ट: सोनम कपूर, विनय पाठक, शुभम सराफ, दानेश रज़वी, पूरब कोहली, लिलेट दुबे, जावेद खान
डायरेक्टर: शोम मखीजा
कहां देखें: जियो सिनेमा

सोनम कपूर की फिल्म ‘ब्लाइंड’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सोनम कपूर ने ब्लाइंड लड़की का किरदार निभाया है। सोनम कपूर ने हाल ही में इंटरव्यूज में कहा था कि उन्होंने ‘ब्लाइंड’ जैसी साइको क्राइम थ्रिलर फिल्म के लिए इसलिए ‘हां’ कहा क्योंकि सुजॉय घोष इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यानी उन्होंने न फिल्म की कहानी देखी, न फिल्म का डायरेक्टर देखा और न ही अपनी साइको क्राइम थ्रिलर फिल्म करने की इच्छा को ध्यान में रखा। शायद यही कारण है कि फिल्म में उनका किरदार इतना “निखरकर” सामने आया है। खैर फिल्म में क्या खास है ये जानने के लिए हमारा रिव्यू जरूर पढ़िएगा।

तो कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत एक एक्सीडेंट से होती है। एक्सीडेंट में इंस्पेक्टर जिया सिंह (सोनम कपूर) की आंखों की रोशनी चली जाती है। वहीं उनके भाई का निधन हो जाता है। भाई के चले जाने के बाद जिया जैसे-तैसे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करती है। लेकिन, एक राइड उसकी पूरी जिंदगी बदलकर रख देती है। होता ये है कि जब जिया अपनी मां के घर से अपने घर जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रही होती है। तब एक गाड़ी आती है। नेत्रहीन जिया उसे टैक्सी समझकर उसमें बैठ जाती है। कुछ देर बात उसे इस बात का एहसास होता है कि उस गाड़ी में कोई-न-कोई समस्या तो जरूर है। वह ड्राइवर से सवाल करती है। ड्राइवर पकड़े जाने के डर से जिया को बीच रास्ते में ही उतार देता है। अगले दिन जब जिया को पता चलता है कि जहां से उसने टैक्सी ली थी उसी के आस-पास वाले इलाके से एक लड़की किडनैप हो गई है तो वह सीधे पुलिस के पास जाती है। वह पुलिस को अपने साथ हुए कांड के बारे में बताती है। लेकिन, ऑफिसर्स उसे सीरियसली नहीं लेते हैं। अब वह पुलिस को अपनी बातों पर कैसे यकीन दिलवाएगी? एक के बाद एक किडनैप हो रही लड़कियों को कैसे बचाएगी? ये सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। लेकिन, फिल्म देखने से पहले ये जरूर पढ़ लीजिए कि सोनम कपूर ने फिल्म में कैसी एक्टिंग की है।

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलीं सोनम कपूर
सोनम कपूर ने चार साल बाद इस फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में वापसी की है। मानना पड़ेगा सोनम ने इस फिल्म के लिए ‘हां’ कहकर बहुत बड़ा रिस्क लिया है। क्योंकि मां बनने से पहले तक सोनम कपूर ने कभी भी ऐसे चैलेंजिंग रोल्स नहीं किए थे। ‘नीरजा’ को छोड़कर उन्होंने हमेशा लव स्टोरी टाइप की ही फिल्में साइन की थीं। इसके बावजूद उन्होंने चार साल बाद वापसी के लिए क्राइम ड्रामा जॉनर चुना। इसके लिए उनकी दाद देनी होगी। हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या सोनम कपूर इस चैलेंजिंग रोल को सही तरीके से निभा पाने में कामयाब हो पाईं? हमारा जवाब है नहीं। उन्होंने कोशिश पूरी की है। लेकिन, बहुत सारी जगहों पर ऐसा लग रहा था कि वह सच में अंधी नहीं हैं बस अंधी होने की एक्टिंग कर रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और डायलॉग्स से ऐसा कहीं नहीं लगा की वह एक स्ट्रॉन्ग इंडिपेंडेंट लड़की हैं। इससे ज्यादा अच्छी एक्टिंग तो सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘खूबसूरत’ में की थी।

साइको किलर नहीं बन पाया साइको
सोनम के अलावा फिल्म में पूरब कोहली भी हैं। पूरब कोहली ने इस फिल्म में उस साइको किलर की भूमिका निभाई है, जिसे पकड़ने के लिए सोनम कपूर अपनी पूरी जी-जान लगा देती हैं। वैसे तो पूरब कोहली कमाल के एक्टर हैं। हमने कई फिल्मों में उन्हें बेहतरीन एक्टिंग करते हुए देखा है। लेकिन, इस फिल्म में वह लोगों को अपना साइको किलर वाला रूप दिखा पाने में नाकामयाब रहे। इसमें पूरी गलती पूरब कोहली की भी नहीं है। थोड़ी गलती डायरेक्टर और थोड़ी गलती स्क्रिप्ट राइटर की भी है। डायरेक्टर ने उनके एक्सप्रेशन दिखाने के लिए क्लोजअप्स लिए ही नहीं। वहीं स्क्रिप्टराइटर उन्हें डायलॉग्स देना ही भूल गए। पूरब कोहली से ज्यादा अच्छी एक्टिंग कार्तिक आर्यन ने ‘फ्रेडी’ में की थी। उन्हें देखकर साइको किलर की फीलिंग आ रही थी। लेकिन, पूरब कोहली उसे उतने दमदार तरीके से पेश करने में नाकामयाब रहे। फिल्म में शुभम सराफ, विनय पाठक और लिलेट दुबे की छोटी लेकिन, महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन, फिल्म की कहानी ने इनके भी टैलेंट को वेस्ट कर दिया।

निर्देशन में कमियां ही कमियां
‘कहानी 2’ देखने के बाद तो शोम मखीजा से उम्मीदें काफी कम थीं। लेकिन, उन्होंने उम्मीद से भी कम अच्छा काम किया। उन्होंने बस अपना पूरा फोकस सोनम कपूर को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन टाइम देने पर रखा। उन्होंने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया कि सोनम कपूर के स्क्रीन टाइम की वजह से पूरब कोहली का स्क्रीन टाइम कम हो गया और उनका कैरेक्टर साइको किलर के रूप निकलकर सामने आया ही नहीं। चलो उन्होंने सोनम कपूर को ज्यादा स्क्रीन टाइम दे भी दिया लेकिन, वह सोनम कपूर से एक्टिंग ही नहीं करवा पाए। इतने स्क्रीन टाइम के बावजूद उसके कैरेक्टर को मजबूती के साथ पेश नहीं कर पाए। न ही लोगों को असली साइको क्राइम थ्रिलर का एक्सपीरियंस दे पाए।

सिर्फ इस वजह से देख सकते हैं फिल्म
यदि सोनम कपूर को स्क्रीन पर देखना पसंद है तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। अन्यथा इस फिल्म में देखने लायक ज्यादा चीजें नहीं हैं। न गाने हैं, न बैकग्राउंड स्कोर की मदद से लोगों को साइको क्राइम थ्रिलर की वाइब्स दी गई हैं और न ही कैमरे के साथ अच्छे तरीके से खेला गया है।

Previous Post

शरद पवार की ओर से बुलाई गई बैठक की कोई कानूनी वैधता नहीं : अजित पवार

Next Post

कांग्रेस गहलोत के चेहरे पर चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहती? सचिन पायलट का दबाव या रणनीति

Next Post
चुनाव से पहले राजस्थान में घूंघट बनाम बुर्का विवाद, क्यों घिर गए अशोक गहलोत

कांग्रेस गहलोत के चेहरे पर चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहती? सचिन पायलट का दबाव या रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?
  • दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद
  • बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
  • अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In