नई दिल्ली। किराने के सामान, सब्जियां, फल आदि ऑन लाइन बेचने वाली कंपनी ब्लिंकिट को मुंबई के एक व्यक्ति की मां का ने सुझाव दिया कि सब्जियों के साथ धनिया फ्री मिलना चाहिए। इसे ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने एक्स पर शेयर किया। यह सभी जानते हैं कि कई भारतीयों के लिए सब्जी की दुकानों से धनिया पत्ती और हरी मिर्च फ्री मिलना आम बात है, लेकिन जब ऑन लाइन प्लैटफॉर्मों से सब्जियां खरीदते हैं तो इनकी कीमत आपको चुकानी पड़ती है।
मुंबई के एक व्यक्ति ने एक एक्स पोस्ट साझा किया और लिखा कि कैसे उसकी मां हैरान रह गईं, जब उसने देखा कि ब्लिंकिट से ऑर्डर करते समय उसे धनिया पत्ती के लिए भी पेमेंट करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने सुझाव दिया कि एक निश्चित मात्रा में सब्जियों की खरीदारी के साथ धनिया पत्ती फ्री होनी चाहिए।
उनकी इस पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिनमें सीईओ अलबिंदर ढींढसा भी शामिल थे। उन्होंने उस व्यक्ति की एक्स पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, “करेंगे”।
मां को मिनी हार्ट अटैक…
बाद में अलबिंदर ने एक्स पर एक अपडेट शेयर किया, जिसने लोगों को खुश कर दिया। यह सब एक्स यूजर अंकित सावंत की एक पोस्ट से शुरू हुआ, जिसने पोस्ट किया, “मां को मिनी हार्ट अटैक आया क्योंकि, उन्हें ब्लिंकिट पर धनिया के लिए पेमेंट करना पड़ा। अलबिंदर मां सुझाव दे रही है कि आपको इसे एक निश्चित मात्रा में सब्जियों के साथ मुफ्त में देना चाहिए।
सब्जियों के ऑर्डर पर 100 ग्राम धनिया मुफ्त
इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ढींडसा ने एक्स पर लिखा, “यह लाइव है! कृपया सभी लोग अंकित की मां को धन्यवाद दें। हम अगले कुछ हफ्तों में इस सुविधा को बेहतर बना देंगे।” उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें ब्लिंकिट कुछ सब्जियों के ऑर्डर पर 100 ग्राम मुफ्त धनिया ऐड करने का विकल्प दे रहा है।
5.88 लाख से अधिक बार देखा गया पोस्ट
इस पोस्ट कुछ ही घंटों में 5.88 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या तेजी से बढ़ रही है। वायरल शेयर पर अब तक लगभग 8000 लाइक्स आ चुके हैं। लोगों ने शेयर पर प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह के कमेंट पोस्ट किए।
यूजर्स के कमेंट
एक्स यूजर्स ने ब्लिंकिट इसकी प्रशंसा की। लिखा, “यार, सच में, यह आश्चर्यजनक है।” एक अन्य ने लिखा, “ऐसा वस्तुतः हर मां के साथ होता है, लेकिन धन्यवाद! मेरा भी ख़ुश होगा।” एक और यूजर ने लिखा, “अब तक, कंपनी का सोशल मीडिया (विशेष रूप से एक्स) का उपयोग और तेजी से कार्यान्वयन प्रभावशाली है। मैं जोमैटो और ब्लिंकिट पर बड़ा दांव लगा रहा हूं।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
