• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मिशन-2024 के लिए यूपी BJP का ब्लू प्रिंट, मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी

मिशन-2024 के लिए यूपी BJP का ब्लू प्रिंट, मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी

January 6, 2023
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

मिशन-2024 के लिए यूपी BJP का ब्लू प्रिंट, मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 6, 2023
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 2 mins read
A A
0
मिशन-2024 के लिए यूपी BJP का ब्लू प्रिंट, मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ : भाजपा के संगठन के साथ ही अब प्रदेश सरकार भी मिशन-2024 की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुटेगी। योगी सरकार के मंत्रियों को दो-दो लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा जाएगा। अब से लेकर लोकसभा चुनावों तक वे मंत्री इन्हीं लोकसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखेंगे। नये लोगों को जोड़ने के साथ ही वहां की कमजोर कड़ियों का फीडबैक भी पार्टी को देंगे।

मिशन-2024 को लेकर भाजपा नेतृत्व सूबे का सियासी तापमान आंकने में जुटा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की हालिया यात्रा इसी कवायद का हिस्सा थी। यूपी के शहरों से लेकर गांवों तक का सियासी मौसम परखने के साथ ही उन्होंने सरकार और संगठन का भी फीडबैक लिया। प्रदेश, क्षेत्र, जिलों, मोर्चा पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों संग किए गए मंथन को यूं तो पार्टीजनों ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के नियमित प्रवास का हिस्सा बताया। मगर इसी मंथन से निकले मोती चुनावी तैयारियों के लिए बनने वाले ब्लू प्रिंट में जड़े जाएंगे। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो कोर कमेटी संग मंथन में बीएल संतोष ने सरकार और संगठन दोनों को चुनावी तैयारी के मोर्चे पर जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन बूथ स्तर तक सांगठनिक ढांचे को मजबूती दे, वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को भी दो-दो लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाए। पार्टी ने इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही सभी मंत्रियों के दो-दो लोकसभा क्षेत्रों के प्रभार वाली सूची तैयार कर ली जाएगी।

हारी सीटों का काम देख रहे केंद्रीय मंत्री

भाजपा ने 2019 में अकेले 62 लोकसभा सीटें जीती थीं,जबकि दो सीट उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को मिली थीं। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटें भी उपचुनाव में भाजपा की झोली में आ चुकी हैं। ऐसे में अब प्रदेश में सिर्फ 14 हारी हुई सीटें हैं। फिलहाल हारी हुई 14 लोकसभा सीटों का प्रभार चार केंद्रीय मंत्री संभाल रहे हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अश्वनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं की शिकायत दूर होगी

भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि जिलों में उनकी सुनवाई नहीं होती। अधिकारी तो छोड़िए तमाम जनप्रतिनिधि भी उनकी बात नहीं सुनते। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती है। प्रदेश संगठन के पास तक भी ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। अब प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के मंत्रियों को सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं की भी नाराजगी स्थानीय स्तर पर दूर करने के प्रयास होंगे। मंत्रियों के नियमित प्रवास के चलते पार्टीजनों की भी सक्रियता बढ़ेगी।

Tags: Bjpभाजपा
Previous Post

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली में मेयर चुनाव आज, जानें कौन-कौन उम्मीदवार

Next Post

MP में मंदिर के गुंबद से टकरा क्रैश हुआ ट्रेनी प्लेन, पायलट की गई जान

Next Post
MP में मंदिर के गुंबद से टकरा क्रैश हुआ ट्रेनी प्लेन, पायलट की गई जान

MP में मंदिर के गुंबद से टकरा क्रैश हुआ ट्रेनी प्लेन, पायलट की गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In