• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

बसपा का चुनावी रोडमैप, दलितों के साथ ब्राह्मण और मुस्लिमों को साधने की रणनीति

January 16, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

बसपा का चुनावी रोडमैप, दलितों के साथ ब्राह्मण और मुस्लिमों को साधने की रणनीति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

डेस्क : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा को सत्ता से चुनौती देने के लिए विपक्षी दल अपने-अपने पारंपरिक वोटबैंक के दायरे से बाहर निकलकर नए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी—दोनों ही लंबे समय से सत्ता से दूर हैं और ऐसे में भाजपा के खिलाफ मजबूत मुकाबले की रणनीति तलाश रही हैं।

इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक तौर पर अहम संकेत दिए। उन्होंने साफ किया कि बसपा सिर्फ चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी की रणनीति दलित कोर वोटबैंक के साथ-साथ अपर कास्ट, खासकर ब्राह्मण समाज को साधने की दिखी।

‘हमारी सरकार में ब्राह्मणों का हुआ सम्मान’

लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने हाल ही में भाजपा ब्राह्मण विधायकों की लखनऊ में हुई बैठक का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार में ब्राह्मणों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान ब्राह्मण समाज को सम्मान और भागीदारी मिली थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ही नहीं, बल्कि सपा और कांग्रेस में भी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा हुई है। मायावती ने कहा कि बसपा ऐसी पार्टी है, जिसने ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य समेत सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान किया है और भविष्य में भी करेगी।

दलित–ब्राह्मण समीकरण की वापसी की कोशिश

राम मंदिर आंदोलन के बाद से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का बड़ा हिस्सा भाजपा के साथ रहा है। हालांकि विपक्ष समय-समय पर यह दावा करता रहा है कि मौजूदा सरकार में ब्राह्मण समाज असंतुष्ट है। ऐसे में मायावती का बयान दलित–ब्राह्मण गठजोड़ को फिर से सक्रिय करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
यह वही सामाजिक समीकरण है, जिसके सहारे बसपा ने 2007 में पूर्ण बहुमत हासिल किया था। उस चुनाव में बसपा को 206 सीटें मिली थीं और मायावती पांच साल तक मुख्यमंत्री रहीं। उस दौर में पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई थी।

मुस्लिम वोटबैंक पर भी नजर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा को यह भी पता है कि केवल दलित–ब्राह्मण समीकरण से भाजपा को चुनौती देना आसान नहीं होगा। इसके लिए मुस्लिम वोटबैंक का साथ भी जरूरी है। पिछले चुनावी रुझानों को देखें तो मुस्लिम मतदाता आमतौर पर उस दल या गठबंधन के साथ जाते हैं, जो भाजपा को सीधी टक्कर देता नजर आता है।
इसी संदर्भ में कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन की अटकलें भी तेज हुई हैं। मायावती ने जन्मदिन के मौके पर किसी गठबंधन से इनकार तो नहीं किया, लेकिन शर्त रखी कि सहयोग तभी होगा जब अपर कास्ट वोटों के ट्रांसफर की ठोस गारंटी मिले। इससे संकेत मिलते हैं कि बसपा संभावित रूप से कांग्रेस के साथ मिलकर नया सामाजिक समीकरण गढ़ने की कोशिश कर सकती है।

भाजपा के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

मायावती की यह रणनीति भाजपा के लिए सियासी चुनौती बन सकती है। पिछले कई चुनावों में अपर कास्ट वोट भाजपा की जीत का अहम आधार रहा है—चाहे वह यूपी की सरकार हो या केंद्र की सत्ता। यदि बसपा अपर कास्ट वोटों में सेंध लगाने में आंशिक रूप से भी सफल होती है, तो इसका असर भाजपा की चुनावी गणित पर पड़ सकता है।
जन्मदिन के मंच से ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के नारे को दोहराकर मायावती ने साफ कर दिया है कि बसपा एक बार फिर व्यापक सामाजिक आधार के साथ सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है। अब देखना यह होगा कि यह दांव आगामी चुनाव में कितना असर दिखा पाता है।

Previous Post

मनरेगा विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग, कर्नाटक सरकार उतरी कानूनी लड़ाई में

Next Post

पाक सीमा से ड्रोन घुसपैठ की आशंका, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी

Next Post
सांबा, राजौरी और पुंछ में ड्रोन की घुसपैठ, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पाक सीमा से ड्रोन घुसपैठ की आशंका, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In