डेस्क : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तान सीमा के नजदीक एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से आए इस ड्रोन को रामगढ़ सेक्टर के केसो महासन गांव के पास देखा गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया और निगरानी बढ़ा दी गई।
ड्रोन गतिविधि के बीच शाम के समय पुंछ सेक्टर में भी हलचल देखी गई। देगवार गांव के ऊपर कुछ ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती हुई नजर आई, जिसके बाद भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मार गिराने के लिए कुछ राउंड फायरिंग की। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह चौकस हैं और ड्रोन के जरिए घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की यह तीसरी घटना है, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नापाक कोशिशें तेज की जा रही हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

