• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सीएम योगी आदित्यनाथ

बुलडोजर चलाने के लिए चाहिए वैसी ही क्षमता, सीएम योगी का अखिलेश यादव को तीखा जवाब

September 4, 2024
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

बुलडोजर चलाने के लिए चाहिए वैसी ही क्षमता, सीएम योगी का अखिलेश यादव को तीखा जवाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

File Photo

डेस्क: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सपा के सत्‍ता में आने पर प्रदेश भर के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की ओर मोड़ने वाले बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे।

योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को बिना नाम लिए ही इशारों-इशारों में राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया। वह लोकभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जिले का प्रतिनिधित्व दिखता है। न जाति का भेद, न क्षेत्र का। केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है। वहीं, पहले जनता ने जिन लोगों को अवसर दिया था उन्होंने अपनी अराजक और भ्रष्टाचारी गतिविधियों से पहचान का संकट खड़ा किया और फिर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का काम किया था। पहले जाति-जाति को लड़ाया, फिर मत और मजहबों को आपस में लड़ाने का काम किया। उत्तर प्रदेश महीनों दंगों की आग में झुलसता रहा। आज ये लोग फिर से अपना रंग रोगन बदलकर नए रूप में प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं।

योग्यता और क्षमता के बाद भी बैरियर हटाने का काम करेंगे

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट खसोट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं। कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने। आज ये भी यही सपने देख रहे हैं। जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। यहां के युवाओं के सामने, व्यापारियों के सामने, उद्यमियों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि यदि आपमें योग्यता और क्षमता है तो आपका सेलेक्शन जरूर होगा। इसके बाद भी यदि कोई बैरियर बनेगा तो उस बैरियर को हटाने का काम हम करेंगे। जो लोग फिर भी बेईमानी और भ्रष्टाचार फैलाएंगे उनकी संपत्ति को कुर्क करके गरीबों में वितरित करने का भी काम करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र क्यों नहीं मिलता था, क्योंकि इनकी नीयत साफ नहीं थी। चाचा और भतीजे में वसूली को लेकर होड़ रहती थी कि कौन कितना वसूल करेगा। एरिया बंटे हुए थे। आप देख रहे हैं कि इस समय कुछ आदमखोर भेड़िया प्रदेश के अंदर अलग-अलग जनपदों में उत्पात मचा रहे हैं और कमोवेश यही स्थिति 2017 के पहले प्रदेश की थी।

निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे कार्मिक तो यूपी बनेगा नंबर वन इकॉनमी

सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े सात साल में नियुक्ति की जो प्रक्रिया पारदर्शिता और शुचितापूर्ण ढंग से आगे बढ़ी हैं। यह सात वर्ष पूर्व संभव नहीं था। आज हमने साढ़े 6 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां की हैं। इन युवाओं ने अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ प्रदेश को दिया है। आज जब हमारे पास मैनपावर की कमी पूरी हुई है तो यही प्रदेश जो देश के विकास का बैरियर माना जाता था, सरपट दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। देश के विकास का ग्रोथ इंजन बना है। साढ़े सात वर्ष पूर्व यह प्रदेश देश की सातवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता था, आज यही नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है। नियुक्ति की प्रक्रिया आज जितनी पारदर्शी, निष्ठा और ईमानदारी के साथ हो रही है, उसी निष्ठा और ईमानदारी से कार्मिक कार्य करने लग जाएंगे तो अगले तीन चार साल में यह प्रदेश नंबर एक अर्थव्यवस्था होगा। नंबर एक की अर्थव्यवस्था का मतलब, हर हाथ को काम होगा, हर चेहरे पर खुशहाली होगी, हर बेटी सुरक्षित होगी, हर व्यापारी का सम्मान होगा, अन्नदाता किसान प्रसन्न होगा और चहुंओर खुशहाली होगी।

पहले वेतन के नहीं थे पैसे, आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बना यूपी

सीएम योगी ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने पारदर्शी तरीके से जो प्रक्रिया अपनाई है, आपसे भी उसी पारदर्शी प्रक्रिया की अपेक्षा रखते हैं। जनता से जुड़े हुए कोई भी कार्य में देर नहीं होनी चाहिए। हमें ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त करना है। जब हम लोग आए थे तब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश 14वें नंबर पर था और आज हम अचीवर स्टेट हैं। हमने रिफॉर्म किए. प्रदेश को आगे बढ़ाया। परिणाम ये रहा कि प्रदेश में जहां कोई निवेश करने नहीं आता था, वहां 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों का मतलब सीधे-सीधे डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी का है। इनसे नए रोजगार सृजित होंगे, परंपरागत उद्यम जो दंगों के कारण बंद हो रहा था, यह फिर से पुनर्जीवित हो गया है। वन जिला वन प्रोडक्ट पूरे देश का एक ब्रांड बन गया है, जिसने लाखों लोगों को कार्य दिया है। प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। एक्सप्रेसवे, इंटरस्टेट कनेक्टिविटी के साथ ही जनपद मुख्यालय को फोर लेन के साथ जोड़ा गया है। यह वही प्रदेश है जिसमें वेतन देने के लिए पैसा नहीं था, लेकिन आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेट हैं। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य होने के बावजूद वेतन और भत्तों की कोई समस्या नहीं। विकास के लिए किसी भी प्रकार के राजस्व की कोई कमी नहीं है। हम सड़क भी बना रहे हैं, बिजली भी पहुंचा रहे हैं और लोक कल्याणकारी कार्य को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

भीख मांग कर दान नहीं दिया जाता

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ परिवार तो ऐसे हैं जिनको ₹12000 सालाना पेंशन की सुविधा डबल इंजन की सरकार प्रदान कर रही है। यह सब तभी कर पा रहे हैं जब प्रदेश के पास पैसा है। भीख मांग के दान नहीं दिया जाता है। सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में जब दंगे होते थे, अराजकता थी तो एयर कनेक्टिविटी जोड़ करके क्या करेंगे। हवाई जहाज से आएगा कौन। आज तो दो एयरपोर्ट से हम 9 एयरपोर्ट को क्रियाशील कर चुके हैं। 10 नए एयरपोर्ट पर कार्य चल रहे हैं। जो एयरपोर्ट चल रहे हैं इनमें से चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। पांचवा भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी हम उत्तर प्रदेश के जेवर में बना रहे हैं। आखिर यह काम लंबे समय तक प्रदेश में शासन करने वाली कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बहुजन समाजवादी पार्टी क्यों नहीं कर पाई। इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों नहीं दे पाए। ये तो बिजली देने में, सड़क देने में और नौकरी देने में भी भेदभाव करते थे। नौकरी के नाम पर वसूली करने वालों में कहीं चाचा तो कहीं भतीजे, महाभारत के सारे कैरेक्टर शामिल थे।

क्‍या कहा था अखिलेश ने

इसके पहले मंगलवार को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बुलडोजर एक्शन पर बड़ा बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था कि 2027 में समाजवादी सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रूख गोरखपुर की तरफ होगा। अखिलेश ने कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और देश की राजनीति उसके चुनावी परिणाम से प्रभावित होगी। उन्‍होंने कहा था कि जनता अपनी सरकार बनाना चाहती है। वह 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को बेदखल कर सत्ता में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। राज्य की जनता समाजवादी सरकार के समय हुए विकास से परिचित है। जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश हर स्तर पर पिछड़ता चला गया है। सीएम योगी ने इसी पर पलटवार किया है।

Previous Post

बिस्कुट फैक्टरी में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Next Post

पर्युषण पर्व चौथा दिवस ~ वाणी संयम दिवस

Next Post
पर्युषण पर्व चौथा दिवस ~ वाणी संयम दिवस

पर्युषण पर्व चौथा दिवस ~ वाणी संयम दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In