नई दिल्ली:छठ पूजा के उलक्ष्य में क्या बैंक बंद रहेंगे? अगर यह सवाल आपके भी मन में है तो आपको बता दें बिहार, झारखंड में छठ महापर्व को लेकर बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। बता दें चार दिनों को यह महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। सांध्य अर्ध्य के दिन रविवार होने की वजह से वैसे ही अवकाश है, लेकिन बिहार-झारखंड में सोमवार को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
आरबीआई की वेवसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक जयपुर में 25 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर को अहमदाबाद, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक में गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर को छठ पूजा के लिए इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद
वहीं कानपुर, गंगटोक, इम्फाल, लखनऊ जैसे शहरों में 27 अक्टूबर को भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चककूबा के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा के उपलक्ष्य में पटना, रांची और अहमदाबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
