• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चिदंबरम

चिदंबरम बोले– कैसे मान लिया आतंकी पाकिस्तान से आए?

July 28, 2025
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 29, 2026
भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

April 29, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश

April 29, 2026
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चिदंबरम बोले– कैसे मान लिया आतंकी पाकिस्तान से आए?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2025
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
चिदंबरम

File Photo

डेस्क:वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार की नीति पर आपत्ति दर्ज कराई है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने आतंकवादियों की गिरफ्तारी और पहचान नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा है कि ‘कैसे मान लिया गया कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे।’ 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था।

क्विंट से बातचीत में चिदंबरम ने कहा, ‘हमें अलग-अलग अधिकारियों से थोड़ी बहुत जानकारी मिल रही है। CDS सिंगापुर जाते हैं और बयान देते हैं, जहां से थोड़ी सी जानकारी मिलती है। सेना के उप प्रमुख मुंबई में बयान देते हैं। इंडोनेशिया में नौसेना के जूनियर अधिकारी बयान देते हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री या रक्षा मंत्री या विदेश मंत्री कोई बयान क्यों नहीं दे रहे?’

जब सवाल किया गया कि आपके हिसाब से क्या छिपाया जा रहा है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है और ये अटकलें हैं। मुझे लगता है कि वे यह छिपाना चाहते हैं कि रणनीतिक स्तर पर कोई चूक हुई है और हमने फिर से रणनीति बनाई, तो कौन सी रणनीतिक गलतियां हुई हैं। सीडीएस ने ऐसे संकेत दिए थे। दोबारा रणनीति क्या बनाई गई थी। या तो भाजपा सरकार में इन सवालों का जवाब देने की क्षमता नहीं है या वे देना नहीं चाहते।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को लेकर कहा, ‘NIA ने हफ्तों में क्या किया, वे ये सब छिपाना चाहते हैं। क्या उन्होंने आतंकवादियों की पहचान कर ली। वो कहां से आए थे। हम सिर्फ ये जानते हैं कि वे स्थानीय आतंकी थे। आपने ऐसा क्यों मान लिया कि वो पाकिस्तान से आए थे? इस बात का कोई सबूत नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘वो नुकसान को भी छिपा रहे हैं। मैंने एक कॉलम में कहा था कि नुकसान दोनों तरफ से होता है। मैं समझता हूं कि भारत को भी नुकसान हुआ होगा। खुलकर बात कीजिए।’

भाजपा भड़की

कांग्रेस नेता की टिप्पणियों पर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी के आईटी हेड अमित मालवीय ने कहा, ‘एक बार फिर कांग्रेस ने पाकिस्तान को जल्दी से क्लीन चिट दे दी। इस बार पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा क्यों होता है कि हर बार हमारे बल पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को चुनौती देते हैं, तो कांग्रेस भारत का विपक्ष होने के बजाए इस्लामाबाद का वकील जैसे बात करने लगती है।’

लोकसभा में चर्चा आज

लोकसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज यानी सोमवार को चर्चा शुरू होगी। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को चर्चा होगी। उच्च सदन में इसके लिए नौ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सांसदों के भी संसद के दोनों सदनों में होने वाली इस चर्चा में भाग लेने की संभावना है।

Previous Post

डब्लू यादव एनकाउंटर में ढेर, बिहार-उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Next Post

हैदराबाद स्पर्म तस्करी केस में बड़ा खुलासा

Next Post
हैदराबाद स्पर्म तस्करी केस में बड़ा खुलासा

हैदराबाद स्पर्म तस्करी केस में बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी
  • मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश
  • हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति
  • श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In