• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
7 महीने में विदेशी मुद्रा भंडार 28.05 अरब डॉलर घटा

चिंता करने की जरूरत नहीं, भारत के पास विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार

September 28, 2022
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

चिंता करने की जरूरत नहीं, भारत के पास विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 28, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
7 महीने में विदेशी मुद्रा भंडार 28.05 अरब डॉलर घटा

नई दिल्ली:आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने विदेशी मुद्रा भंडार में कमी को लेकर चिंता को खारिज करते हुए कहा कि इसे जरूरत से अधिक तूल दिया जा रहा है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से पार पाने के लिए देश के पास विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार है।

लगातार सातवें सप्ताह घटा

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें सप्ताह घटा है और यह 16 सितंबर को समाप्त सप्ताह में कम होकर 545.65 अरब डॉलर पर आ गया, जबकि मार्च, 2022 में यह 607.31 अरब डॉलर था। सेठ ने कहा, विदेशी मुद्रा भंडार में कमी का कारण विदेशी मुद्रा प्रवाह में कमी और व्यापार घाटा बढ़ना है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई चिंता वाली बात है। भारत के पास मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा का बड़ा भंडार है।

डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 81.67 के अबतक के सबसे निचले स्तर पर आ गया था। आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 6.4 प्रतिशत रखने के लक्ष्य पर कायम है और इसे हासिल किया जाएगा। सरकार ने बजट में 2022-23 में 14.31 लाख करोड़ रुपये की बाजार उधारी का लक्ष्य रखा है। इसमें से 8.45 लाख करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर में जुटाने का लक्ष्य है।

क्यों घट रहा मुद्रा भंडार

मुद्रा भंडार में कमी का एक प्रमुख कारण वैश्विक गतिविधियों की वजह से रुपये की विनिमय दर में गिरावट को थामने के लिए रिजर्व बैंक की तरफ से किया गया डॉलर का उपयोग है। इसके अलावा व्यापार घाटा में वृद्धि भी है। निर्यात और आयात के अंतर को व्यापार घाटा कहा जाता है।

अन्य मुद्राओं से कम टूटा रुपया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा था कि वृहद आर्थिक बुनियाद मजबूत होने से रुपये की स्थिति बेहतर है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अन्य देशों की मुद्राओं में जिस दर से गिरावट आई है, वह भारतीय रुपये की तुलना में कहीं अधिक है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश पाउंड डॉलर के मुकाबले टूटकर 40 साल के निचले स्तर पर चला गया है।

ऊंचे मुद्रा भंडार का क्या है फायदा

आयात के लिए खर्च और विदेशी कर्ज और उसका ब्याज चुकाने लिए सामान्यत: डॉलर की जरूरत होती है। इसके लिए किसी भी देश के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार जरूरी होता है। भारत कच्चे तेल का 80 फीसदी और खाद्य तेल का 60 फीदी आयात करता है। साथ ही जरूरी दवाओं और मशीनरी का भी आयात करता है। भारत का आयात खर्च प्रति माह करीब 40 अरब डॉलर है। जबकि विदेशी मुद्रा भंडार 545 अरब डॉलर है। ऐसे में भारत के पास करीब 14 माह के आयात खर्च के बराबर विदेशी मुद्रा भंडार है।

Previous Post

पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी

Next Post

आखिर क्यों नौ दिनों तक करते हैं देवी दुर्गा की पूजा ?

Next Post
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आखिर क्यों नौ दिनों तक करते हैं देवी दुर्गा की पूजा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In