पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघर्ष प्रभावित मणिपुर में बिना किसी सुरक्षा की गारंटी और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद संघ के स्वयंसेवक वहां डटे हुए हैं।
स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे स्वयंसेवक
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘मणिपुर की वर्तमान स्थिति काफी मुश्किल है। वहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। कारोबार या सामाजिक कार्य के लिए वहां गए लोगों के लिए स्थिति और ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। लेकिन ऐसी स्थितियों में भी संघ के स्वयंसेवक दृढ़ता से वहां डटे हुए हैं, दोनों गुटों के लोगों की सेवा कर रहे हैं और स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
