• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोलीं- महिला सम्मान व्यवहार में लाने की जरूरत

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोलीं- महिला सम्मान व्यवहार में लाने की जरूरत

September 6, 2024
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोलीं- महिला सम्मान व्यवहार में लाने की जरूरत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 6, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोलीं- महिला सम्मान व्यवहार में लाने की जरूरत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि महिला सम्मान केवल शब्दों में नहीं, बल्कि व्यवहार में लाने की जरूरत है। किसी भी समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण मानक महिलाओं की स्थिति है। ऐसे में अभिभावकों व शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वे सदैव महिलाओं की गरिमा के अनुकूल आचरण करें।

राष्ट्रपति की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब बंगाल की घटना से महिला सुरक्षा-सम्मान को लेकर नए सिरे से चर्चा छिड़ी है। मुर्मु गुरुवार को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।

82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा

उन्होंने देश के 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा। इनमें स्कूलों में पढ़ाने वाले चयनित 50 शिक्षक 28 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और छह संगठनों से हैं। इनमें 34 पुरुष, 16 महिलाएं हैं। इनके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों और कौशल विकास में पढ़ाने वाले 16-16 शिक्षक भी सम्मानित किए गए।

राष्ट्रपति ने कहा-‘ मैं भी शिक्षक रही हूं। जब मैं शिक्षकों-बच्चों के बीच होती हूं तो मेरे अंदर का शिक्षक जीवंत हो जाता है। जीवन की सार्थकता इस बात में निहित है कि हम दूसरों की भलाई के लिए काम करें। यह बात बच्चों को ठीक से समझाना आपकी जिम्मेदारी है। आपको ऐसे नागरिक तैयार करने हैं जो शिक्षित होने के साथ संवेदनशील, ईमानदार और उद्यमी भी हों। ‘ राष्ट्रपति ने शिक्षकों की तुलना एक अच्छे मूर्तिकार से की।

आज के छात्र ही कल के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे- राष्ट्रपति

आगे कहा ‘यदि कोई बच्चा यदि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो इसमें शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी होती है। किसी की सफलता में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षक की होती है।’ उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह अपने ज्ञानार्जन की प्रक्रिया निरंतर बनाए रखें। इससे अध्यापन अधिक रूचिकर-प्रासंगिक बना रहेगा। आज के छात्र ही कल के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे।

इनके नवाचार को मिला सम्मान

-बिहार में मधुबनी जिले के शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका डा. मीनाक्षी कुमारी छात्राओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिथिला पेंटिंग्स, सिलाई-कटाई का निशुल्क प्रशिक्षण देकर मनोबल बढ़ाती हैं। स्वच्छता की मुहिम चलाकर छात्राओं को सेनेटरी पैड की अहमियत समझाई। वह 2019 से बाल विवाह रोकने के लिए विद्यालय की छात्राओं व उनके स्वजन को जागरूक कर रही हैं। अब तक 80 से अधिक बाल विवाह को रोकने में सफल रही हैं।

-राजस्थान के सरकारी स्कूल के शिक्षक हुकम चंद चौधरी ने कम लागत वाली परियोजना आधारित तकनीकों निर्माण किया। इनमें री-साइकिल मैटेरियल से निर्मित स्वचालित स्कूल घंटी और व्हाट्सएप पर प्रश्नों के उत्तर देने के लिए एआइ संचालित चैटबाट शामिल हैं।

-राजस्थान के ममता माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा ने मैथ्स और साइंस पार्क, फंडामेंटल लिटरेसी लेबोरेट्ररी और हैप्पीनेस लैब ‘ खुशीशाला’ का निर्माण किया।

-दक्षिण गोवा के सत्यवती सोइरू एंगल हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री ने प्राइमरी विद्यार्थियों के बीच भाषा संबंधी अंतर को पाटा। उन्होंने नवीन, कम लागत वाली शिक्षण सहायक सामग्री तैयार की तथा सीखने के प्रति रुचि पैदा करने के लिए पुस्तकों और लेखन सामग्री के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।

-महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित साउ एसएम लोहिया हाई स्कूल के शिक्षक सागर चित्तरंजन ने अनाथों, आदिवासियों, युवा एचआइवी रोगियों और दिव्यांगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई सामाजिक कार्यक्रम किए।

-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की के सुमा को सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार और नामांकन बढ़ाने के लिए अवार्ड से नवाजा गया।

Previous Post

लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए टोल माफ

Next Post

‘चुनौतियों के बावजूद मणिपुर में डटे हैं स्वयंसेवक’, भागवत बोले- जल्द होगी स्थिति सामान्य

Next Post
मोहन भागवत

'चुनौतियों के बावजूद मणिपुर में डटे हैं स्वयंसेवक', भागवत बोले- जल्द होगी स्थिति सामान्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
  • टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’
  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In