• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सोनिया गांधी ने गुटबाजों को दिया सख्त संदेश, कहा- कांग्रेस की मजबूती लोकतंत्र में जरूरी

चुप बैठा है पर निष्क्रिय नहीं कांग्रेस हाईकमान, 3 दिन में तीन राज्यों में बदलाव; कितना होगा असर

April 28, 2022
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

April 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप, सीजफायर उल्लंघन का दावा; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

April 19, 2026
जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 19, 2026
ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकरों पर हमला, भारत ने ईरान को दी सख्त चेतावनी

April 19, 2026
इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

April 19, 2026
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

April 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी डीएमके की नीतियों ने राज्य को पीछे किया एनडीए ही समाधान

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल पर वार

April 19, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ईरान–अमेरिका वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार, दूसरे दौर की बैठक की तारीख तय नहीं

April 19, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार

April 19, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चुप बैठा है पर निष्क्रिय नहीं कांग्रेस हाईकमान, 3 दिन में तीन राज्यों में बदलाव; कितना होगा असर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सोनिया गांधी ने गुटबाजों को दिया सख्त संदेश, कहा- कांग्रेस की मजबूती लोकतंत्र में जरूरी

File Photo

नई दिल्ली:प्रशांत किशोर के साथ बातचीत फेल होने के बाद से कांग्रेस पर आरोप लग रहे हैं कि वह यथास्थिति में ही रहना चाहती है और बदलाव के लिए तैयार नहीं है। हालांकि बीते दिनों के घटनाक्रम पर नजर डालें तो ऐसा नहीं लगता। हिमाचल प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक पार्टी हाईकमान ने तीन दिनों में तीन राज्यों में बदलाव कर दिए हैं। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष को चुना गया है और सुनील जाखड़ एवं केवी थॉमस जैसे नेताओं पर कड़ा अनुशासनात्मक ऐक्शन लिया गया है। मंगलवार शाम को कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया था। इसके अलावा उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्षों के भी नाम घोषित किए गए हैं।

उसके अगले ही दिन बुधवार को हरियाणा में लंबे वक्त से चली आ रही गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश करते हुए उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। उदयभान को भूपिंदर सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है और दलित समुदाय से आते हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति को जाट समुदाय और दलितों के बीच संदेश देने के लिए अहम माना जा रहा है। फिर अगले दिन यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश से बड़ी खबर आई, जहां कमलनाथ का विधानसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। उनके स्थान पर गोविंद सिंह को विधानसभा में कमान दी गई है।

कमलनाथ को लेकर फैसला अहम माना जा रहा है क्योंकि कहा जाता था कि वह अपने आगे किसी को आगे नहीं आने देना चाहते। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष दोनों ही पद उनके पास थे। ऐसे में उन्हें एक ही पद तक सीमित कर हाईकमान ने बदलाव का संदेश जरूर दिया है। यही नहीं चर्चाएं तो राजस्थान में भी बदलाव की हैं। कहा जा रहा है मई में होने वाले चिंतन शिविर के बाद सचिन पायलट को राज्य के अध्यक्ष या फिर सीएम के तौर पर ही आगे बढ़ाया जा सकता है। पिछले दिनों सोनिया गांधी से सचिन पायलट की मुलाकात ने भी इसके संकेत दिए हैं।

एक तरफ राज्यों की यूनिट में बदलाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान सक्रिय दिख रहा है तो वहीं अनुशासन का डंडा भी अब चलता दिख रहा है। पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। इसके अलावा केरल के सीनियर नेता केवी थॉमस पर भी यही कार्रवाई की गई है। इससे कांग्रेस ने यह संकेत दिया है कि कितना भी बड़ा नेता हो, यदि वह पार्टी लाइन के खिलाफ जाता है तो फिर उसके खिलाफ ऐक्शन लेने में हिचक नहीं दिखाई जाएगी।

Previous Post

भाषाओं पर मचा है बवाल, समझिए कितने लोग बोलते हैं हिंदी

Next Post

पाप का बाप है लोभ : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

Next Post
पाप का बाप है लोभ : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

पाप का बाप है लोभ : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
  • ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप, सीजफायर उल्लंघन का दावा; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव
  • जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकरों पर हमला, भारत ने ईरान को दी सख्त चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In