• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाप का बाप है लोभ : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

पाप का बाप है लोभ : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

April 28, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

पाप का बाप है लोभ : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

युगप्रधान समवसरण में उपस्थित सरदारशहरवासियों को मिली विशेष प्रेरणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाप का बाप है लोभ : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

सरदारशहर, चूरु:लगभग 9 वर्षों बाद तेरापंथ की ऐतिहासिक भूमि व अपनी जन्मधरा पर लगभग 22 दिवसीय प्रवास हेतु पधारे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के इस प्रवास के दौरान तेरापंथ धर्मसंघ के कई महनीय कार्यक्रम समायोजित होने हैं। जिसमें 3 मई को अक्षय तृतीया, 10 मई को युगप्रधान अलंकरण महापर्व, इसके उपरान्त आचार्यश्री की षष्टिपूर्ति, जन्मोत्सव, पट्टोत्सव के भव्य कार्यक्रम होने हैं। इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों तथा विदेशों में भी प्रवासित श्रद्धालुओं के सरदारशहर पहुंचने का क्रम प्रारम्भ हो गया है। वर्तमान में सरदारशहर धर्मनगरी के रूप में स्थापित हो गई है, जहां हर कोई पहुंचने को लालायित है और तेरापंथ धर्मसंघ के इन महनीय कार्यक्रमों का साक्षी बनने को उत्सुक, उत्साहित और उल्लसित भी नजर आ रहे हैं। ऐसी गुरुकृपा को प्राप्त कर सरदारशहरवासी भी आह्लादित और अतिशय हर्षविभोर बने हुए हैं।

गुरुवार को प्रवास के दूसरे दिन युगप्रधान समवसरण में उपस्थित श्रद्धालुओं को आचार्यश्री ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि जैन वाङ्मय में कषाय की बात है। इनमें सबसे बड़ा परिवार मोहनीय कर्म का है। इनमें सबसे देर तक रहने वाला कषाय लोभ है। लोभ तो कभी साधु को भी उत्पथ में ले जाने वाला हो सकता है। इसलिए लोभ को पाप का बाप भी कहा गया है। लोभ के कारण आदमी कभी अनैतिक कार्य लेता है तो कभी झूठ बोल देता तो कभी हिंसा भी कर सकता है। लोभ को कम करने के लिए गृहस्थ को परिग्रह की सीमा और अपनी इच्छाओं का अल्पीकरण करने का प्रयास करना चाहिए। श्रावक के बारह व्रतों में पांचवां व्रत है इच्छा परिमाण व्रत। एक अवस्था के बाद गृहस्थ जीवन में परिग्रह का अल्पीकरण करने का प्रयास करना चाहिए। अनैतिकता और झूठ से बचने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में प्रमाणिकता, नैतिकता बनी रहे और झूठ से बचने का प्रयास हो तो लोभ को कम अथवा क्षीण किया जा सकता है।

आचार्यश्री की पावन प्रेरणा के उपरान्त उपस्थित श्रोताओं को मुख्यनियोजिका साध्वी विश्रुतविभाजी व साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने भी संबोधित किया। संसारपक्ष में सरदारशहर से सम्बद्ध साध्वी सुमतिप्रभाजी, समणी सौम्यप्रज्ञाजी व समणी मंजूप्रज्ञाजी ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। संसारपक्ष में सरदारशहर से सम्बद्ध साध्वियों व समणियों ने संयुक्त रूप से गीत का संगान किया। आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति-सरदारशहर की महामंत्री श्रीमती सूरज बरड़िया व उपाध्यक्ष श्री अशोक नाहटा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने गीत का संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति के द्वारा अपने आराध्य की अभिवंदना की।

Previous Post

चुप बैठा है पर निष्क्रिय नहीं कांग्रेस हाईकमान, 3 दिन में तीन राज्यों में बदलाव; कितना होगा असर

Next Post

ये चीजें हो सकती हैं शादी के दिन गलत, पहले से हो जाएं तैयार

Next Post
लड़की ने पुलिस बुलाकर खुद रुकवाई अपनी शादी

ये चीजें हो सकती हैं शादी के दिन गलत, पहले से हो जाएं तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर
  • “फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In