• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रोते हुए पीटी उषा ने उठाया एकेडमी पर अवैध कब्जे का मुद्दा, कहा – सांसद बनने के बाद किया जा रहा परेशान

रोते हुए पीटी उषा ने उठाया एकेडमी पर अवैध कब्जे का मुद्दा, कहा – सांसद बनने के बाद किया जा रहा परेशान

February 5, 2023
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना

May 3, 2026
बुलेट ट्रेन

तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

May 3, 2026
डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

May 3, 2026
हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

May 3, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

अमेरिकी नौसेना ‘समुद्री लुटेरों’ जैसी? ट्रंप के बयान से मचा बवाल

May 3, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

अमेरिका–ईरान तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव

May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

May 3, 2026
एनकाउंटर

सिवान में बड़ा एनकाउंटर: हत्या कांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया

May 3, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

हीटवेव पर सियासी गर्मी: कांग्रेस का केंद्र पर तीखा तंज

May 3, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

राजनीति में बदलाव पर तीखी टिप्पणी, राघव चड्ढा को लेकर अवध ओझा का वार

May 3, 2026
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क

May 3, 2026
“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

May 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

रोते हुए पीटी उषा ने उठाया एकेडमी पर अवैध कब्जे का मुद्दा, कहा – सांसद बनने के बाद किया जा रहा परेशान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 5, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
रोते हुए पीटी उषा ने उठाया एकेडमी पर अवैध कब्जे का मुद्दा, कहा – सांसद बनने के बाद किया जा रहा परेशान

नई दिल्ली:महान एथलीट और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा (PT Usha) शनिवार को मीडिया के सामने यह आरोप लगाते हुए रो पड़ीं कि कोझिकोड जिले में उनके एकेडमी परिसर में अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसमें अजनबी लोग घुस रहे हैं। इससे सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स (Usha School of Athletics) के खिलाड़ी कुछ समय से इस तरह के उत्पीड़न और सुरक्षा संबंधी मुद्दों का सामना कर रहे हैं। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद से काफी परेशान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से कदम उठाने की मांग

पीटी उषा (PT Usha) को जुलाई 2022 में भाजपा ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। “उड़न परी” ने केरल में वामपंथी सरकार और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) से इस मामले में हस्तक्षेप करने और परिसर में कथित अतिक्रमण और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने तथा वहां महिला एथलीट की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा, “उषा स्कूल (Usha School of Athletics) में 25 महिला एथलीट में से 11 उत्तर भारत से हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक लिखित शिकायत दी है।”

परिसर में बड़े पैमाने पर कूड़ा डाला जा रहा

पीटी उषा (PT Usha) ने यह भी कहा कि परिसर में बड़े पैमाने पर कूड़ा डाला जा रहा है, जिसे ड्रग माफिया का भी खतरा है, लेकिन स्थानीय पंचायत, अकादमी प्रबंधन को चारदीवारी नहीं बनाने दे रहा है। उन्होंने कहा, “परिसर के ठीक बीच में किसी ने अवैध निर्माण किया और जब हमने पूछा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए पंचायत अधिकारियों की मंजूरी है। इस अतिक्रमण पर सवाल उठाने पर स्कूल प्रबंधन को भी अभद्र व्यवहार का शिकार होना पड़ा।”

कांग्रेस सरकार ने दी थी स्कूल खोलने के लिए जमीन

पीटी उषा (PT Usha) ने कहा कि 30 एकड़ जमीन, जहां उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स (Usha School of Athletics) स्थित है, उन्हें राज्य की ओमन चांडी (Oman Chandy) के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार (Congress Government) ने 30 साल के लिए पट्टे पर दी थी। यह पूछे जाने पर कि भाजपा की ओर से राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए मनोनीत किए जाने के बाद क्या उनकी एकेडमी के लोगों को उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल की आदत है कि वे उन्हें अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का सदस्य मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कहेगी कि मैं माकपा की समर्थक हूं, जबकि मार्क्सवादी पार्टी कहेगी कि मेरा भाजपा से जुड़ाव है। मेरी कोई राजनीति नहीं है और मैं हरसंभव तरीके से हर किसी की मदद करती रही हूं।’’

Previous Post

महिला का आरोप, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, हेयर ड्रेसर सनी अली पर केस दर्ज

Next Post

पाकिस्तान की जगह अब इस देश में हो सकता है एशिया कप का आयोजन

Next Post
बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा मैच, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती वनडे सीरीज

पाकिस्तान की जगह अब इस देश में हो सकता है एशिया कप का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना
  • तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप
  • डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार
  • हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण
  • अमेरिकी नौसेना ‘समुद्री लुटेरों’ जैसी? ट्रंप के बयान से मचा बवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In