• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कमजोर रुपये के बोझ से और बढ़ेगी महंगाई

डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त, निचले स्तर का एक और रिकॉर्ड बनाया

October 20, 2022
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
मृतक कर्मचारी की नाता विवाह से हुई पत्नी भी पेंशन की हकदार: हाईकोर्ट

हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति

April 18, 2026
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त, निचले स्तर का एक और रिकॉर्ड बनाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 20, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
कमजोर रुपये के बोझ से और बढ़ेगी महंगाई

नई दिल्ली:विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ एक और निचले स्तर को छुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.06 पर खुला। बता दें 30 मई 2014 को एक डॉलर का मूल्य 59.28 रुपये था।

बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में तेजी तथा निवेशकों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने से भी रुपये पर असर पड़ा। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर की बढ़ती कीमतों के बीच घबराहट में रुपये की बिकवाली के चलते रुपया नए निचले स्तर पर आ गया है।

क्यों हो रही गिरावट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा है कि डॉलर के बाहर जाने, चीन की मुद्रा में कमजोरी और मासिक अनुबंधों की समाप्ति से पहले कारोबारियों द्वारा अपने सौदे पूरा करने से रुपये का प्रदर्शन कमजोर रहा। अन्य एशियाई मुद्राओं में भी कमजारी रही। यूरोप और ब्रिटेन के निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों ने डॉलर सूचकांक को मजबूती दी, जिससे रुपये पर भी असर पड़ा।

भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार: फिच

रेटिंग एजेंसी फिच ने बुधवार को कहा कि अमेरिका में मौद्रिक नीति मामले में सख्ती बरतने और वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति बढ़ने से जुड़े जोखिमों का सामना करने के लिए भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद है। इसके साथ ही फिच रेटिंग्स ने कहा कि बाह्य दबावों से भारत की साख को लेकर जोखिम सीमित ही है।

फिच ने कहा, ऐसा लगता है कि अमेरिका में तेजी से मौद्रिक सख्ती किए जाने और वैश्विक स्तर पर जिंसों के बढ़ते दामों से जुड़े जोखिमों से निपटने के लिए भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। एजेंसी ने कहा कि उसे विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत बने रहने की उम्मीद है और भारत का चालू खाते के घाटे (सीएडी) को एक उपयुक्त स्तर पर थामा जा सकेगा और चालू वित्त वर्ष में यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.4 फीसदी तक पहुंच जाएगा जो कि पिछले वित्त वर्ष में 1.2 फीसदी था।

डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए आरबीआई कर रहा उपाय

फिच ने कहा कि सार्वजनिक वित्त की स्थिति रेटिंग के लिए प्रमुख घटक बना हुआ है और भारत बाह्य वित्तपोषण पर सीमित निर्भरता की वजह से वैश्विक उतार-चढ़ाव से सापेक्षिक तौर पर बचा हुआ है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इस साल के नौ महीनों में करीब 100 अरब डॉलर तक घट चुका है। हालांकि अब भी इसका आकार करीब 533 अरब डॉलर है। विदेशी मुद्रा भंडार में आई यह बड़ी गिरावट बढ़ते सीएडी और डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप को दर्शाती है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार अब भी 8.9 महीनों के आयात व्यय के लिए पर्याप्त है और किसी भी बाहरी संकट का का सामना करने की क्षमता देता है। फिच ने कहा, इस बड़े विदेशी मुद्रा भंडार से कर्ज पुनर्गठन क्षमता को आश्वासन मिलता है। इसके अलावा अल्पकालिक बाह्य बकाया ऋण भी कुल भंडार का सिर्फ 24 फीसदी ही है।

Previous Post

रूस ने पीओके को माना भारत का हिस्सा, नक्शा देख बौखलाएंगे चीन-पाकिस्तान

Next Post

ड्रग तस्कर के घर पर बुलडोजर चला

Next Post
ड्रग तस्कर के घर पर बुलडोजर चला

ड्रग तस्कर के घर पर बुलडोजर चला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना
  • ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”
  • महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती
  • महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In