स्प्पोर्टस डेस्क : टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 176 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी में लुंगी एनगिड़ी ने 3, कार्बिन बॉश और रबाडा ने 2-2 विकेट लिए।
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की। क्विटंन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। डिकॉक ने 24 गेंदों में 47 रन बनाए जबकि मार्करम ने 46 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। उनके साथ रिकल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य 16.1 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर पूरा किया। वेस्टइंडीज की ओर से रॉस्टन चेज़ ने क्विटंन डिकॉक को पवेलियन भेजा।
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने न सिर्फ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, बल्कि भारत के लिए भी सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

