बांका:बिहार के बांका जिले में 10वीं की छात्र के साथ दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जिले के रजौन थाने पर पहुंची एक हाईस्कूल की छात्रा ने बिलखते हुए न्याय की गुहार लगाई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव के आसपास के एक युवक ने उसे जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी मांग में सिंदूर भरकर छह दिनों तक रेप किया। इसके बाद छात्रा की आंख पर पट्टी बांधकर जंगल में छोड़ दिया और अपराधी फरार हो गया। छात्रा ने सोमवार को थाने में मामला दर्ज कराया है।
कई दिनों तक अपराधी ने किया रेप
16 वर्षीय पीड़िता कक्षा दसवीं में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में उसके ही गांव के एक युवक ने उसे जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद उसने आंख और मुंह पर कपड़े की पट्टी बांध दी। बीते 6 दिनों से अपराधी छात्रा के साथ रेप करता रहा। रविवार को अपराधी छात्रा को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
सोमवार को छात्रा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने बताया है कि बीत 6 दिनों से छात्रा लापता थी। स्कूल के बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कई दिनों तक खोजबीन की। रविवार की रात छात्रा लथपथ हालत में घर वापस आयी। मंगलवार को राजाओं थाने पर पहुंच कर छात्रा ने न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपराधी को पकड़ लेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
