मुंबई:आमतौर पर अरबपति गौतम अडानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गंभीर मुद्दों पर बात करते या जानकारी देते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार अपने सोशल मीडिया पर गौतम अडानी कारोबारी इमेज से इतर एक नए रूप में नजर आए हैं। दरअसल, अडानी ने अपनी 14 महीने की पोती कावेरी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।
गौतम अडानी का क्या है पोस्ट
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए पोस्ट में गौतम अडानी, पोती कावेरी को गोद में लिए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है-इन आंखों की चमक के आगे दुनिया की सारी दौलत फीकी है। यह तस्वीर लंदन के साइंस म्यूजियम में न्यू अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी में ली गई थी। तस्वीर के बैकग्राउंड में गौतम अडानी की पत्नी और कावेरी के माता-पिता भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि कावेरी के पिता करण अडानी और मां परिधि हैं। करण, गौतम अडानी के बड़े बेटे हैं।
एक हफ्ते में मिली कई अच्छी खबर
बता दें कि बीते कुछ समय से अडानी समूह को लेकर कई अच्छी खबरें आई हैं। लंदन के साइंस म्यूजियम ने 26 मार्च को अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी की शुरुआत हुई है। वहीं, समूह ने एक सप्ताह के भीतर 1.2 अरब डॉलर का तांबा संयंत्र खोला, ओड़िशा में बंदरगाह खरीदा और सीमेंट कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई। इसके साथ ही प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ गठजोड़ भी किया है।
बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च के समूह के खिलाफ रिपोर्ट आने के 14 महीने बाद गौतम अडानी समूह ने बड़े स्तर पर विस्तार की घोषणाएं की हैं। रिपोर्ट समूह पर खुलेआम शेयरों में हेराफेरी और बही-खाते में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। इससे समूह की कंपनियों के शेयरों में शेयर भारी गिरावट आई और बाजार मूल्यांकन में एक समय करीब 150 अरब डॉलर का नुकसान हो गया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
