• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोर्ट

ईडी कोई सुपर कॉप नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

July 20, 2025
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी

May 1, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं

May 1, 2026
राजीव शुक्ला

एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक

May 1, 2026
अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

May 1, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 1, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना-चांदी ईटीएफ की ओर रुझान

May 1, 2026
भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

May 1, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026: भारतीय टीम का ऐलान 2 मई को होगा

May 1, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

May 1, 2026
इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ विवाद फिर गरमाया, मुकेश खन्ना ने साधा निशाना

मुकेश खन्ना बोले—रणवीर सिंह नहीं हैं शक्तिमान के लिए सही चेहरा

May 1, 2026
कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

May 1, 2026
कलावा

कलावा का रहस्य: एक धागा जो जोड़ता है आस्था और ऊर्जा को

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

ईडी कोई सुपर कॉप नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 20, 2025
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोर्ट

डेस्क:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों को लेकर मद्रास हाई कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि एजेंसी कानून से ऊपर नहीं है और इसे ‘सुपर कॉप’ या ‘मनमाने तरीके से कार्रवाई करने वाले ड्रोन’ की तरह नहीं देखा जा सकता। कोर्ट ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत ईडी की कार्रवाइयों की एक स्पष्ट कानूनी रूपरेखा है, जिसका पालन अनिवार्य है।

न्यायमूर्ति एमएस रामेश और वी. लक्ष्मीनारायणन की खंडपीठ ने यह टिप्पणी आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड की 901 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज करने संबंधी ईडी के आदेश को रद्द करते हुए दी। अदालत ने दो टूक कहा कि जब तक कोई ‘प्रीडिकेट ऑफेंस’ यानी मूल अपराध और उससे प्राप्त ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ यानी अपराध से अर्जित संपत्ति का प्रमाण न हो, तब तक ईडी पीएमएलए के तहत कार्रवाई नहीं कर सकती।

कोर्ट ने ईडी की शक्तियों की तुलना ‘लिम्पेट माइन’ से की—जो बिना जहाज के काम नहीं कर सकती। यहां जहाज का प्रतीक उस अपराध और उससे जुड़ी आय से है, जिनके बिना पीएमएलए लागू नहीं हो सकता।

2006 से शुरू हुई थी पावर ब्लॉक की कहानी

आरकेएम पावरजेन को 2006 में फतेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में रद्द कर दिया। इस मामले में सीबीआई ने एक एफआईआर दर्ज की, लेकिन 2017 में उसे बंद कर दिया गया। बावजूद इसके, ईडी ने 2015 में पीएमएलए के तहत जांच शुरू कर दी और कंपनी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए।

कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बी. कुमार ने तर्क दिया कि ईडी ने पूर्ववर्ती अदालती निर्णयों की अनदेखी करते हुए और ठोस सबूतों के अभाव में यह कार्रवाई की, जो पूरी तरह अवैध है।

कोर्ट ने ईडी की कार्रवाई को बताया ‘कानून के विरुद्ध’

मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले में ईडी की कार्रवाई को “कानूनी रूप से अस्वीकार्य” करार दिया और कहा कि किसी भी एजेंसी को कानून से परे जाकर काम करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि ईडी जैसी एजेंसियों को, चाहे वे कितनी ही शक्तिशाली क्यों न हों, तय कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना ही होगा।

इस फैसले को ईडी की शक्तियों पर लगाम लगाने के एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, खासतौर पर तब, जब जांच एजेंसी पर हाल के वर्षों में राजनीतिक पक्षपात और मनमानी के आरोप लगते रहे हैं।

Previous Post

संभावित संगठनात्मक बदलावों पर दिल्ली में योगी की शीर्ष स्तर पर चर्चा

Next Post

भारत-पाक मैच रद्द, दिग्गजों ने किया बहिष्कार

Next Post
भारत

भारत-पाक मैच रद्द, दिग्गजों ने किया बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी
  • सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं
  • एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक
  • अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची
  • स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In