डेस्क : देशभर में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू तथा वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के दाम यथावत रखे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।
राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पर बनी हुई है। वहीं मुंबई में यह 852.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में उपलब्ध है। विभिन्न राज्यों में स्थानीय करों और परिवहन लागत के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिलता है।
वाणिज्यिक उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दामों में भी कोई संशोधन नहीं किया गया है। होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए यह राहत की खबर मानी जा रही है।
तेल कंपनियां प्रत्येक माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों, आयात लागत तथा विनिमय दरों के आधार पर घरेलू बाजार में एलपीजी की कीमतें तय की जाती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिति पर आगामी महीनों में गैस की कीमतों की दिशा निर्भर करेगी। फिलहाल उपभोक्ताओं को रसोई गैस के मोर्चे पर किसी नई बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत