• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सूर्यकुमार यादव

एशिया कप में सबसे बड़ा दावेदार: सूर्यकुमार की टीम इंडिया

September 9, 2025
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के 28 आदेश रद्द

July 14, 2026
गोविंदा का वायरल डांस वीडियो: अफवाहों का करारा जवाब

गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी, ‘रूपा’ से करेंगे नई पारी की शुरुआत

July 14, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

सोनम वांगचुक का पीएम मोदी को संदेश- “जनता की आवाज सुनना सरकार के हित में”

July 14, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल के बीच राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम

July 14, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

मोनालिसा और पति को हाईकोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

July 14, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से संपर्क के आरोप में कटिहार से युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

July 14, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

महिला की संदिग्ध मौत के बाद जल्दबाजी में अंतिम संस्कार, पुलिस ने खोली चिता की आग

July 14, 2026
एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार, डिप्टी सीएम पद संभालेंगी

अजित पवार के बाद राकांपा की कमान संभालना सुनेत्रा के लिए चुनौती, नेतृत्व पर उठे सवाल

July 14, 2026
भारत में बिना दस्तावेज 7 महीने बिताए, नेपाल सीमा पर विदेशी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत में बिना दस्तावेज 7 महीने बिताए, नेपाल सीमा पर विदेशी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

July 14, 2026
सुरक्षा परिषद की कुर्सी के लिए भारत की मुहिम तेज, जयशंकर ने पेश किया ‘SHANTI’ मंत्र

सुरक्षा परिषद की कुर्सी के लिए भारत की मुहिम तेज, जयशंकर ने पेश किया ‘SHANTI’ मंत्र

July 14, 2026
होर्मुज में ईरानी हमला: भारतीय चालक की मौत, 6 घायल; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

होर्मुज में ईरानी हमला: भारतीय चालक की मौत, 6 घायल; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

July 14, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होरमुज में अमेरिका की फिर नाकेबंदी, ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

एशिया कप में सबसे बड़ा दावेदार: सूर्यकुमार की टीम इंडिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
सूर्यकुमार यादव

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

स्पोर्ट्स डेस्क:सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम मंगलवार से शुरू होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में पाकिस्तान और श्रीलंका की मौजूदगी के बावजूद खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी।

टूर्नामेंट की शुरुआत अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच अबू धाबी में होने वाले मैच से होगी, लेकिन सभी की निगाहें दुबई पर टिकी होंगी, जहां सितारों से सजी भारतीय टीम बुधवार को अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात पर बड़ी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

एशिया कप इससे पहले टी-20 विश्व कप के लिए ड्रेस रिहर्सल के रूप में काम करता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसके बावजूद भारतीय टीम एशिया में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

भारत का एशिया कप में रिकॉर्ड अच्छा रहा है और इस बार तो पूरा शक्ति संतुलन उसके पक्ष में झुका हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में उसे हराना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

भारतीय टीम को लेकर आत्मविश्वास इतना अधिक है कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक बार भी एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा स्वीकृत 17 सदस्यीय टीम चुनने पर विचार नहीं किया।

इसके बजाय उन्होंने आईसीसी प्रतियोगिताओं की तरह 15 खिलाड़ियों को चुना, भले ही इसका मतलब श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखना हो।

नौवीं बार महाद्वीपीय खिताब जीतने से (सात बार वनडे प्रारूप में और वर्ष 2016 में एक बार टी-20 प्रारूप में) न तो सूर्यकुमार को और न ही गंभीर को कोई अतिरिक्त श्रेय मिलेगा।

नौवीं बार महाद्वीपीय खिताब जीतने से (सात बार वनडे प्रारूप में और वर्ष 2016 में एक बार टी-20 प्रारूप में) न तो सूर्यकुमार को और न ही गंभीर को कोई अतिरिक्त श्रेय मिलेगा।

लेकिन ट्रॉफी से कम कुछ भी आलोचनाओं को आमंत्रित करेगा, क्योंकि साढ़े चार महीने बाद भारत और श्रीलंका टी-20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे ।

सूर्यकुमार की टीम विश्व कप से पहले लगभग 20 मैच खेलेगी जिसमें एशिया कप का फाइनल भी शामिल है। भारत इन मैच से विश्व कप के लिए सही संयोजन तैयार करना चाहेगा। भारत इस प्रारूप में इतना मजबूत है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन टीम उतार सकता है।

सूर्यकुमार अब तक शानदार कप्तान रहे हैं और उनका जीत का रिकॉर्ड 80 प्रतिशत है, लेकिन अब नेतृत्व समूह में उप-कप्तान शुभमन गिल होंगे। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि टी-20 कप्तान और टेस्ट कप्तान किस तरह एकमत होकर एक ही राग अलापते हैं।

जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों ने टी-20 बल्लेबाजी को नया स्वरूप प्रदान किया है तथा आईपीएल के अनुभव को देखते हुए पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों के लिए उसकी बराबरी करना मुश्किल हो गया है, जो डेढ़ दशक पहले तक बराबरी पर थीं।

इसलिए एशिया कप में दिलचस्पी इस बात को लेकर कम है कि इसे कौन जीत सकता है, बल्कि इस बारे में अधिक है कि भारत को कौन रोक सकता है। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों की टीम परिवर्तन के दौर से गुजर रही हैं और उनके लिए भारत की मजबूत टीम का सामना करना मुश्किल होगा।

पाकिस्तान ने अपने अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में नहीं चुना है। उसकी सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ़ और हसन अली आक्रामक भारतीय बल्लेबाज़ी के सामने कैसी गेंदबाज़ी करते हैं।

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला के कम स्कोर वाले फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हरा दिया, जहां शारजाह की धीमी पिच पर उसके स्पिनरों का दबदबा रहा। इस जीत से निश्चित तौर पर उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

चरिथ असलांका की कप्तानी में श्रीलंका का प्रदर्शन भी बुरा नहीं है, लेकिन क्या वे टूर्नामेंट में छह से सात मैच जीतने की निरंतरता बनाए रख पाएंगे, यह एक बड़ा सवाल है। बांग्लादेश पूरे टूर्नामेंट में चुनौती बरकरार रखने के लिए पर्याप्त आक्रामक नहीं है।

ग्रुप बी में हांगकांग के अलावा बांग्लादेश दूसरी ऐसी टीम है जिसके शुरुआती चरण में बाहर होने की पूरी संभावना है।

ऐसे में भारत के सामने एकमात्र बाधा अफगानिस्तान नजर आता है जिसका स्पिन आक्रमण काफी मजबूत है और उसके पास अच्छे बल्लेबाज भी हैं।

संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और हांगकांग के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इस प्रतियोगिता में वह पिछले कुछ वर्षों में अपनी प्रगति का आकलन करना चाहेंगे।

Previous Post

पाकिस्तान का नया शेड्यूल: श्रीलंका से वनडे सीरीज, फिर पहली टी20 ट्राई सीरीज

Next Post

टिकटॉक की भारत वापसी पर रोक

Next Post
टिकटॉक

टिकटॉक की भारत वापसी पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के 28 आदेश रद्द
  • गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी, ‘रूपा’ से करेंगे नई पारी की शुरुआत
  • सोनम वांगचुक का पीएम मोदी को संदेश- “जनता की आवाज सुनना सरकार के हित में”
  • कच्चे तेल में उछाल के बीच राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
  • मोनालिसा और पति को हाईकोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In