स्पोर्ट्स डेस्क:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 ट्राई सीरीज से पहले नया प्लान बनाया है। पीसीबी ने सोमवार को श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने की घोषणा की है। यह सीरीज 11 से 15 नवंबर तक रावलपिंडी के मैदान पर आयोजित होगी। श्रीलंकाई टीम 2019 के बाद पाकिस्तान में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में उतरेगी। श्रीलंका ने जब 6 साल पहले आखिरी बार यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, तब सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने 2-0 से जीती थी। दोनों टीमों की वनडे फॉर्मेट में आखिरी टक्कर 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी।
श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान अपनी पहली टी20 ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा। ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका हिस्सा लेंगे। ट्राई सीरीज का आयोजन 17 नवंबर से 29 नवंबर तक होगा। पीसीबी ने एक बयान में कहा, ”हम पाकिस्तान की पहली टी20 त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका और अफगानिस्तान की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। यह प्रतियोगिता ना केवल अगले साल के टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए बेहतरीन मौका देगी बल्कि प्रशंसकों को अलग-अलग जगहों पर रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिलेगा।”
पाकिस्तान टीम का घरेलू सीजन काफी बिजी रहने वाला है। पाकिस्तान को अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी भी करनी है। दोनों टीमों की बीच 12 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टी20 ट्राई सीरीज अपने नाम की है। पाकिस्तान ने फाइनल में अफगासिस्तान को 75 रनों से धूल चटाई। पाकिस्तान टीम अब टी20 एशिया कप में एक्शन में नजर आएगी। पाकिस्तान टूर्नामेंट में 12 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान और भारत की 14 सितंबर को दुबई के मैदान पर टक्कर होगी।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल
11 नवंबर – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में पहला वनडे
13 नवंबर – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में दूसरा वनडे
15 नवंबर – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में तीसरा वनडे
पाकिस्तान में टी20 ट्राई सीरीज का शेड्यूल
17 नवंबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, रावलपिंडी
18 नवंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, रावलपिंडी
22 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर
23 नवंबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, लाहौर
25 नवंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, लाहौर
27 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर
29 नवंबर: फाइनल, लाहौर













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
