पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। रविवार को सुपौल में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान मांझी ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान को बनाया, बांग्लादेश को बनाया जिसका दंश आज तक हम झेल रहे हैं फिर कोई दूसरा देश बांटने का काम करेंगे क्या? अगर ये लोग आ गए तो शायद यही करेंगे। मांझी ने आगे कहा कि इसलिए अगाह करते हुए प्रधानमंत्री की बातों को कहते हैं। हम हिंदुस्तान के लोग आपस में लड़ेंगे। हमलोग में बहुत प्रकार के विभिन्नताएं हैं, लेकिन जहां देश भक्ति की बात आएगी हम सभी भारतीय एक हैं और एक रहेंगे।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि 10 साल के विकास को देखते हुए सभी लोग मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा आज घर घर बिजली पहुंच चुकी है, सड़कों का विस्तार हो रहा है। देश लगातार विकास के पथ पर बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि सुपौल लोकसभा सीट से जेडीयू के टिकट से दिलेश्वर कामत चुनावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में दिलेश्वर कामत ही जीत दर्ज की थी। वहीं, इंडिया गठबंधन में यह सीट आरजेडी के पास है। आरजेडी ने चंद्रहास चौपाल को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से कांग्रेस के टिकट से रंजीत रंजन भी जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस बार यहां आरजेडी और जेडीयू के बीच आमने-सामने का मुकाबला है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
