• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों चुनाव हारे तो रूस के खिलाफ मोर्चाबंदी को लगेगा झटका

फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों चुनाव हारे तो रूस के खिलाफ मोर्चाबंदी को लगेगा झटका

April 16, 2022
एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

May 17, 2026
मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

May 17, 2026
संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

May 17, 2026
तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

May 17, 2026
जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

May 17, 2026
केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

May 17, 2026
Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

May 17, 2026
बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

May 17, 2026
वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

May 17, 2026
यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

May 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों चुनाव हारे तो रूस के खिलाफ मोर्चाबंदी को लगेगा झटका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 16, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों चुनाव हारे तो रूस के खिलाफ मोर्चाबंदी को लगेगा झटका

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फ्रांस में राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की ओर बढ़ रही है। मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के हाथ से यदि सत्ता निकलती है तो इससे रूस के खिलाफ यूरोप और अमेरिका की मोर्चाबंदी को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे हालात में अभी दूसरे नंबर पर चल रही दक्षिणपंथी उम्मीदवार मारीना ली पेन राष्ट्रपति बन जाएंगी। वे पहले ही साफ कर चुकी हैं कि यदि राष्ट्रपति बनी तो फ्रांस नाटो की एकीकृत सैन्य कमान से अलग हो जाएगा।

उन्होंने विदेश नीति में बड़े बदलाव के संकेत देते हुए यह भी कहा है कि वह यूरोप और रूस के संबंधों में मजबूती पर जोर देंगी ताकि रूस को चीन के नजदीकी बनने से रोका जा सके। उनके अनुसार यह यूरोप के ही नहीं बल्कि अमेरिका के भी हित में होगा। इसलिए सभी देशों की नजर फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हुई है।

राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में मैक्रों के साथ ली पेन पहुंच चुकी है। हालांकि अभी तक मैक्रों को चार फीसदी ज्यादा मत मिले हैं इसलिए उनके जीतने की संभावनाएं ज्यादा हैं। लेकिन ली तीसरी बार यह चुनाव लड़ रही हैं, इसलिए अगले दौर में क्या होगा कहना मुश्किल है। 24 अप्रैल को चुनाव का नतीजा आएगा।

ली पेन को रूस के राष्ट्रपति पुतिन का समर्थक माना जाता है। सोशल मीडिया पर पुतिन के साथ उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। उन्होंने रूस के एक बैंक से बड़ा कर्ज भी हासिल किया है। लेकिन ली पेन की जिन बातों ने यूरोप और अमेरिका को चिंता में डाला है, वह हैं, उनके नाटो से अलग होने की चेतावनी। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह सत्ता में आती हैं तो न नाटो की सैन्य कमान से फ्रांस को अलग करेंगी। वह न तो नाटो में अपने सैनिक भेजेंगी और न ही यूरोप द्वारा भविष्य में बनाई जाने वाली किसी कमान में शामिल होंगी। उन्होंने रूस से बेहतर संबंध बनाने पर भी जोर दिया है।

दरअसल, रूस से बेहतर संबंधों को लेकर जो तर्क पेन ने दिया है, उससे मिलती-जुलती बात मैक्रों भी कहते रहे हैं। वैसे,‌ भी यूरोप में एक ऐसी सोच भी है कि चीन के वर्चस्व को बढ़ने से रोकने के लिए यूरोप को रूस से बेहतर संबंध बनाने चाहिए। सही मायने में अमेरिका का दूरगामी हित भी इसी बात में है कि वह रूस को चीन का दोस्त नहीं बनने दे। लेकिन अभी स्थितियां एकदम उलट चल रही हैं। पेन के ऐलान ने इस बहस को नई दिशा दे दी है।

रक्षा विशेषज्ञ लेफ्टनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि पेन राष्ट्रपति बनती हैं तो वह निश्चित रूप से अपने वादे पर अमल करेंगी। क्योंकि फ्रांस पहले भी 1966 में एक बार नाटो से अलग हो चुका है। यदि ऐसा होता है तो यह नाटो के लिए बड़ा झटका होगा। इससे रूस के खिलाफ यूरोप की एकजुटता बिखर जाएगी। फ्रांस यूरोप का न सिर्फ एक बड़ा ताकतवर देश है बल्कि एकमात्र परमाणु ताकत संपन्न देश भी है।

Previous Post

हिंसा के तिमिर में अहिंसा का आलोक

Next Post

खरगोन हिंसा: दंगाग्रस्त इलाके में बेटी ब्याहने से इनकार कर रहे लोग, कई शादियां टूटीं

Next Post
खरगोन हिंसा: दंगाग्रस्त इलाके में बेटी ब्याहने से इनकार कर रहे लोग, कई शादियां टूटीं

खरगोन हिंसा: दंगाग्रस्त इलाके में बेटी ब्याहने से इनकार कर रहे लोग, कई शादियां टूटीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन
  • मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला
  • संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग
  • तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?
  • जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In