• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी से लेकर फ्लॉप बल्लेबाज तक, जानें भारत की हार के 5 बड़े कारण

July 30, 2023
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
400 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब

April 24, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”

April 24, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

April 24, 2026
भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

April 24, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम

April 24, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में

April 24, 2026
बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

April 24, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे के नाम पर एमवीए में बढ़ी सहमति, कांग्रेस पर दबाव

April 24, 2026
रोहिणी आचार्य

बिहार में एलपीजी को लेकर राजनीति गरमाई, विपक्ष ने सरकार को घेरा

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी से लेकर फ्लॉप बल्लेबाज तक, जानें भारत की हार के 5 बड़े कारण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

नई दिल्ली:भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बरबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया था। इस मैच में मेजबानों ने 6 विकेट से टीम इंडिया को धूल चटाकर ना सिर्फ सीरीज में बराबरी की, बल्कि टीम इंडिया की विनिंग स्ट्रीक का भी अंत किया। यह पिछले 5 सालों में वेस्टइंडीज की भारत पर वनडे फॉर्मेट में पहली जीत है, वहीं पिछले 10 वनडे मुकाबलों में उन्होंने पहली बार टीम इंडिया को हराया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर का पीछा मेजबानों ने 36.4 ओवर में 4 विकेट खोकर किया। विंडीज की इस जीत में कप्तान शे होप चमके जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। आइए जानते हैं भारत की इस हार के 5 बड़े कारण क्या रहे-

रोहित-कोहली को आराम देना पड़ा भारी

बारबाडोस वनडे में टीम इंडिया की हार की मुख्य वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी रही। युवा खिलाड़ियों को आजमाने के लिए इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, मगर क्या वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सही ठहराया जाएगा? इस मैच में टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी के साथ मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली के अनुभव की काफी कमी महसूस हुई। कोहली वनडे क्रिकेट बादशाह है और वह गेम को अच्छे से चलाना जानते हैं। अगर वह टीम में मौजूद होते तो युवा खिलाड़ियों के साथ साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक जरूर पहुंचाते। वहीं लो स्कोरिंग मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी के बेबाक फैसलों की भी कमी दिखी।

गिल-किशन ने दी अच्छी शुरुआत

खैस, सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को एक बार फिर पारी का आगाज करने का मौका मिला और उन्होंने सीरीज का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए शुभमन गिल के साथ 90 रनों की साझेदारी की। किशन ने 55 तो गिल ने 34 रन बनाए। मगर जैसे ही ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

ओपनर्स को छोड़कर पूरा बैटिंग ऑर्डर हुआ पस्त

रोहित-विराट की गैरमौजूदगी में भी भारत के पास 8वें नंबर तक बल्लेबाजी के ऑपशन्स थे, वहीं कुलदीप यादव का भी डोमेस्टिक क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। मगर इसके बावजूद टीम इंडिया 90 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद भी 181 रनों पर सिमट गई। भारत ने अगले 9 विकेट मात्र 91 रनों के अंदर खोए। इसे अब मेजबानों की कसी हुई गेंदबाजी कहे या फिर भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन। 8 महीने बाद संजू सैमसन को नीली जर्सी में खेलने का मौका मिला था, मगर उन्होंने इस बार भी निराश किया। वहीं हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजी भी कुछ नहीं कर पाए। सूर्यकुमार यादव ने 24 रन की पारी जरूर खेली, मगर वह इस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पाए। भारत के कुल 5 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए।

स्पिनर्स का नहीं चला जादू

पहले वनडे में स्पिनर्स की अपार सफलता को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने दूसरे मुकाबले में अक्षर पटेल समेत कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा के रूप में तीन स्पिनर्स को खिलाने का फैसला किया। मगर इस बार भारतीय स्पिनर्स की एक ना चली। कुलदीप यादव को एकमात्र विकेट मिला, उन्होंने शिमरन हेटमायर को क्लीन बोल्ड किया, मगर जडेजा और अक्षर को एक भी सफलता नहीं मिली। हैरानी की बात यह रही कि तीनों स्पिनर्स ने मिलकर कुल 16 ही ओवर गेंदबाजी की जिसमें अक्षर पटेल को सबसे कम 2 ओवर मिले।

शे होप ना गाड़ा खूटा

अच्छी शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम को काइल मेयर्स (36) और ब्रैंडन किंग (15) की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े, मगर शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंदबाजी के चलते मेजबानों ने 20 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कुलदीप यादव ने 9 के निजी स्कोर पर शिमरन हेटमायर को बोल्ड कर मैच में रोमांच का तड़का लगाना चाहा, मगर कप्तान शे होप (63) ने एक छोर पर अपना खूटा गाड़ा और ब्रेंडन किंग (48) के साथ 5वें विकेट के लिए 91 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

 

Previous Post

सलमान खान ने बताया गुस्से में जाने के बाद भी क्यों नहीं छोड़ पाते हैं बिग बॉस शो

Next Post

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों मिला आराम? राहुल द्रविड़ ने बताई अंदर की बात

Next Post
टर्निंग ट्रैक के बचाव में उतरे राहुल द्रविड़, हेड कोच ने खुलकर रखी अपनी ये राय

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों मिला आराम? राहुल द्रविड़ ने बताई अंदर की बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट
  • बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
  • उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन
  • श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब
  • 2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In