रांची:झारखंड की रांची के देवी मंडप रोड स्थित आदर्श ज्वेलर्स के संचालक उदय कुमार बर्मन से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर नगदी समेत 4.70 लाख रुपए के जेवरात लूट लिये। वारदात मंगलवार रात 8 बजे चौधरी नर्सिंग होम के सामने हुई।
घटना के वक्त उदय अपने पुत्र के साथ दुकान से घर लौट रहे थे। घटनास्थल से कारोबारी का घर 500 मीटर दूर है। लूट से पहले अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। घटना का पता चलने पर पंडरा ओपी की पुलिस पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाल रही है। पुलिस ने लोगों से भी पूछताछ की और पीड़ित के बयान पर केस दर्ज किया है।
ओवरटेक कर रोका
उदय ने पुलिस को बताया कि वह पौने 8 बजे दुकान बंद कर स्कूटी से बेटे के साथ घर जा रहे थे। उनके पास एक बैग था। चौधरी नर्सिंग होम के पास बाइक सवार 3 अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका और हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद बैग छीन लिया। उदय ने बताया कि बैग में 1.20 लाख नगदी के अलावा सोना व चांदी के साढ़े तीन लाख रुपए के जेवरात भी थे।
फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी
लूटेरों द्वारा की गई फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। संचालक के शोर मचाने के बाद लोग उनके पास पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने जेवर व्यवसायी की रेकी की है। अपराधियों को जानकारी थी कि व्यवसायी प्रतिष्ठान बंद करने के बाद जेवरात व नगदी लेकर घर जाते हैं। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने एसआईटी का गठन किया है। सिटी एसपी अंशुमन के नेतृत्व में गठित एसआईटी में सुखदेवनगर समेत कई थाना प्रभारी को शामिल किया गया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
