• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली दंगा 2020: लूट व आगजनी के आरोपी को अदालत ने दी जमानत

IAS पूजा सिंघल ने माना, डीएमओ से मिलते थे पैसे; प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गयी: हाईकोर्ट

May 18, 2022
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से भड़के समर्थक, दतिया में सड़क पर उतरा गुस्सा

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से भड़के समर्थक, दतिया में सड़क पर उतरा गुस्सा

July 11, 2026
पिता की मौत मामले में नया मोड़, आयुषी पर भी लगे गंभीर आरोप

पिता की मौत मामले में नया मोड़, आयुषी पर भी लगे गंभीर आरोप

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

IAS पूजा सिंघल ने माना, डीएमओ से मिलते थे पैसे; प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गयी: हाईकोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 18, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली दंगा 2020: लूट व आगजनी के आरोपी को अदालत ने दी जमानत
रांची:आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के आमने सामने बैठाकर दुमका के डीएमओ कृष्णचंद्र किस्कू और  पाकुड़ के डीएमओ प्रमोद कुमार साह से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों अधिकारियों ने हर माह मोटी रकम पहुंचाने की जानकारी दी। इसे सामने बैठाकर ईडी के अधिकारियों ने पूजा सिंघल से सत्यापन कराना चाहा कि डीएमओ जो बोल रहे हैं वह सही है या नहीं। ईडी सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पूजा सिंघल ने स्वीकार किया है कि उन्हें प्रतिमाह अवैध खनन व बालू के अवैध तस्करी से पैसे मिलते थे। डीएमओ स्तर के अफसरों से भी पैसे लेने की बात पूजा सिंघल ने कबूली है।

पूछताछ के दौरान मंगलवार को तीन बार पूजा सिंघल ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद डॉक्टरों की टीम को बुलानी पड़ी। डॉक्टरों ने पूजा सिंघल को स्वस्थ बताया है, लेकिन बीपी बढ़ने-घटने की बात जांच में आयी।

प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गयी

हाईकोर्ट में शेल कंपनियों के मामले में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने पूछा कि इस मामले में खनन सचिव निलंबित हुई हैं तो उन पर प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई है। क्या कोर्ट ने इस तरह के एफआईआर करने पर कोई रोक लगाई है?

सचिव इस मामले में संदिग्ध हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। इस पर सरकार का पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जब इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है तो किस आधार पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है।

सीबीआई जांच का आदेश दे सकती है अदालत

सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी के अधिवक्ता से पूछा कि जब मनरेगा घोटाले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है, तो इसकी सीबीआई जांच के आदेश कैसे दिया जा सकता है। इस पर प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को बताया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर अदालत जांच के आदेश दे सकती है। यह मामला मनरेगा घोटाले के आरोपी रह चुकी तत्कालीन डीसी पूजा सिंघल से जुड़ा है और शेल कंपनियों की बात सामने आ गयी है। ऐसे में अदालत सीबीआई जांच का आदेश दे सकती है।

रांची के उपायुक्त से कोर्ट ने स्पष्टीकरण मांगा

सीएम हेमंत सोरेन के नाम पर लीज आवंटन मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची के उपायुक्त की ओर से दाखिल शपथ पत्र पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। पूछा है कि आखिर उन्हें खनन विभाग के बारे में जानकारी कैसे है। अदालत ने कहा कि जब इस मामले में मुख्य सचिव सहित अन्य सचिवों को प्रतिवादी बनाया गया है, तो रांची उपायुक्त ने कैसे शपथ पत्र दाखिल कर दिया। इस पर महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि लघु खनिज आवंटन मामले में उपायुक्त ही प्राधिकार होते हैं। इसलिए उनकी ओर से हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया गया है। अदालत ने कहा कि उपायुक्त को खनन विभाग के बारे में सारी जानकारी कैसे हैं। उन्हें इसका जवाब कोर्ट में पेश करना चाहिए।

Previous Post

जानें- कौन हैं वे 5 महिलाएं, जिनकी अर्जी पर शुरू हुआ ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे

Next Post

घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी से नकदी समेत 4.70 लाख के जेवर लूटे

Next Post
घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी से नकदी समेत 4.70 लाख के जेवर लूटे

घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी से नकदी समेत 4.70 लाख के जेवर लूटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
  • बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान
  • हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In