• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शी जिनपिंग सरकार का बड़ा कदम, अब चीन के सरकारी संस्थानों में नहीं चलेंगे विदेशी कंप्यूटर्स

फिर रक्षा बजट बढ़ाने जा रहा चीन, US से होड़ या पीछे छिपे हैं ड्रैगन के खतरनाक मंसूबे?

March 5, 2023
पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

May 7, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख: ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने बताया निर्णायक पल

May 7, 2026
हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

May 7, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

May 7, 2026
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है

May 7, 2026
राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक : राजनाथ सिंह

May 7, 2026
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

May 7, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

खनिज अधिकार कर विवाद : सुप्रीम कोर्ट 20 मई को करेगा सुनवाई

May 7, 2026
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

May 7, 2026
भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

May 7, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

“समझौता करो, नहीं तो बमबारी होगी” : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

May 7, 2026
सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

फिर रक्षा बजट बढ़ाने जा रहा चीन, US से होड़ या पीछे छिपे हैं ड्रैगन के खतरनाक मंसूबे?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 5, 2023
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शी जिनपिंग सरकार का बड़ा कदम, अब चीन के सरकारी संस्थानों में नहीं चलेंगे विदेशी कंप्यूटर्स

File Photo

बीजिंग:चीन एक बार से अपना रक्षा बजट बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा डिफेंस बजट होगा। वार्षिक संसद सत्र से पहले ‘जटिल सुरक्षा चुनौतियों’ का हवाला देते हुए बीजिंग ने यह जानकारी दी। चीन की रबर-स्टैंप संसद का एनुअल सेशन शनिवार को टॉप एडवाइजरी बॉडी चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (CPPCC) की उद्घाटन बैठक के साथ शुरू हुआ। वहीं, राष्ट्रीय विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) का सत्र रविवार को शुरू होगा। मालूम हो कि इस सेशन में प्रधानमंत्री ली केचियांग का उत्तराधिकारी चुना जाना है।

एनपीसी सेशन से पहले उसके प्रवक्ता वांग चाओ ने रक्षा बजट में बढ़ोतरी का संकेत दिया। पिछले साल चीन का डिफेंस बजट 230 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो कि 7.1 फीसदी के इजाफे के बाद यहां तक पहुंचा। यह अमेरिका के रक्षा बजट 777.1 बिलियन यूएस डॉलर के बाद दूसरे नंबर पर था। वांग ने रक्षा बजट का अमाउंट तो नहीं बताया, हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि रविवार को इसका ऐलान हो जाएगा। प्रवक्ता ने चीनी डिफेंस खर्च में बढ़ोतरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के हिस्से के रूप में चीन का रक्षा खर्च विश्व औसत से कम है।

वैश्विक प्रभाव को लेकर चीन अमेरिका के साथ होड़ करने में जुटा हुआ है। यह एक मुख्य वजह है जिसके कारण बीजिंग अपना रक्षा खर्च बढ़ा रहा है। चीन पिछले साल का रक्षा बजट भारत के लगभग 70 बिलियन अमेरिकी डॉलर से तीन गुना अधिक था। वांग ने कहा कि चीन के सामने एक प्रमुख देश के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने में जटिल सुरक्षा चुनौतियां पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि चीन का सैन्य आधुनिकीकरण किसी देश के लिए खतरा नहीं होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय स्थिरता और विश्व शांति की रक्षा करने वाली सकारात्मक शक्ति होगी।

वांग ने अफ्रीका में चीन की ऋण जाल कूटनीति के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बीजिंग अफ्रीका का सबसे बड़ा लेनदार नहीं है। शुक्रवार को ही सीपीपीसीसी के प्रवक्ता गुओ वेइमिन ने कहा था कि चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से जुड़े ‘ऋण जाल’ के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि बीजिंग इस पहल को आगे बढ़ने से नहीं रोकेगा। मालूम हो कि श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह जैसे चीनी निवेशों ने ऋण जाल के आरोपों को जन्म दिया। दरअसल, इसे कर्ज की अदला-बदली के हिस्से के रूप में हासिल किया था।

वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने चीन को सबसे मजबूत शत्रु बताया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के सामने अब तक का सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है। उन्होंने हाल में जासूसी गुब्बारे वाली घटना का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी नागरिक आसमान में देखेंगे और पाएंगे कि चीन का एक खुफिया गुब्बारा हम पर नजर रख रहा है। यह राष्ट्रीय शर्मिंदगी की बात थी। हमें चीन को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता है।’

Previous Post

गलवान संघर्ष के बाद सेना ने LAC के पास बढ़ाई गश्त

Next Post

इंदौर की पिच पर लगे ‘कलंक’ को हटवा सकते हैं सौरव गांगुली, लेकिन क्या ICC में रहकर हो पाएगा?

Next Post
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी

इंदौर की पिच पर लगे 'कलंक' को हटवा सकते हैं सौरव गांगुली, लेकिन क्या ICC में रहकर हो पाएगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी
  • आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख: ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने बताया निर्णायक पल
  • हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत
  • बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग
  • सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In