गर्मियां शुरू होते ही फलों का राजा आम मार्केट में हर जगह नजर आने लगता है। इस फल की खासियत यह है कि इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को बेहद पसंद होता है। गर्मियों में आम से कई तरह की डिशेज तैयार की जाती हैं। लेकिन मैंगो शेक की बात ही निराली है। मैंगो शेक का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी भर जाता है। गर्मियों के मौसम में मैंगो शेक लंबे वक्त तक शरीर में एनर्जी और ठंडक बनाए रखने में मदद करता है। यह गर्मियों की सबसे पसंदीदा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक में से एक मानी जाती है, जिसे आप घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। मैंगो शेक का मीठा स्वाद और मलाईदार टेक्स्चर न सिर्फ भूख शांत करता है, बल्कि आपके मीठे की क्रेविंग को भी शांत करने में मदद कर सकता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी मैंगो शेक।
गो शेक बनाने के लिए सामग्री-
-2 पके हुए आम
– 2 कप दूध
– 1 बड़ा चम्मच ड्राई फ्रूट्स
– 3 बड़े चम्मच चीनी
– 6 से 7 बर्फ के टुकड़े
मैंगो शेक बनाने का तरीका-
मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम को लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद आम को पानी से निकालकर उसके छिलके उतारकर एक बाउल में आम के गूदे के टुकड़े रख दें। अब मिक्सर जार में आम के टुकड़े और 1 कप ठंडा दूध और चीनी डालकर मिक्स करते हुए जार का ढक्कन लगाकर ग्राइंड कर लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि मैंगो शेक का टेक्स्चर स्मूद होना चाहिए। इसके बाद मैंगो शेक को एक बर्तन में निकालकर उसमें 1 कप दूध और डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर शेक ज्यादा गाढ़ा लगे तो आप दूध की मात्रा कम और ज्यादा भी कर सकते हैं। इसके बाद सर्विंग ग्लास में मैंगो शेक डालकर ऊपर से 3-4 बर्फ के टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स की कतरन डालकर मैंगो शेक को गर्निश करें। आपका टेस्टी मैंगो शेक बनकर तैयार हो चुका है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
