• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
'शादी की दुकान' बंद करने के लिए चाहिए 400 सीटें- हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंत सरमा ने बताया- 400 सीटें लाकर क्या करेगी मोदी सरकार,पीओके का भी बताया प्लान

May 15, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

हिमंत सरमा ने बताया- 400 सीटें लाकर क्या करेगी मोदी सरकार,पीओके का भी बताया प्लान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
'शादी की दुकान' बंद करने के लिए चाहिए 400 सीटें- हिमंता बिस्वा सरमा

File Photo

नई दिल्ली:अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहना वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि जब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 सीटें मिलीं तो उसने अयोध्या में राम मंदिर बनाया। अब इस चुनाव में 400 सीटें मिलेंगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल किया जाएगा।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी को 400 सीटें मिलेंगी तो पीओके भी भारत का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर कोई सचिन तेंदुलकर से पूछता है कि आप दोहरा शतक या तिहरा शतक क्यों लगाते हैं, तो इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। इसके बावजूद, जब कांग्रेस भाजपा से पूछती है कि आपको 400 सीटों की आवश्यकता क्यों है? जवाब है- जब हमें 300 सीटें मिलीं, तो हमने राम मंदिर बनाया। अब जब हमें 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि बनाई जाएगी और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर बाबा विश्वनाथ मंदिर भी बनाया जाएगा।”

सरमा के बयान को दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने में कामयाब होती है तो विरासत के साथ विकास को भी आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा, “काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे स्थान नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।”

इससे पहले भी सरमा ने यही बयान दिया था। उन्होंने बीते शनिवार को भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में बिहार के बेगूसराय के बखरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए। देश में विकास के हुए कार्यों को आगे बढ़ाने, पीओके को भारत में शामिल करने, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बने ज्ञानवापी मस्जिद एवं मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटाने के लिए इतनी सीटें तो हर हाल में चाहिए।”

भाजपा नेता ने कहा कि यदि इस बार 400 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनी तो देश से लव जिहाद को समाप्त कर दिया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “मोदी सरकार का आरक्षण अनुसूचित जाति (एससी)- अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए है। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाती रही है और तुष्टिकरण की राजनीति करती है।” उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाना भाजपा का लक्ष्य है। हिंदु सभ्यता पर आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबके लिए है। देश में हिंदू हैं इसलिए हमारा देश सेक्युलर है।

Previous Post

मोदी करते हैं मुस्लिम विरोधी राजनीति, कटघरे में है BJP का वोटर: असदुद्दीन ओवैसी

Next Post

नीतीश का तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने आरजेडी के खुले दरवाजे के संकेत दिए, लालू बोले थे- माफ नहीं करेंगे

Next Post
नीतीश की बैठक में नहीं पहुंचे तीन JDU विधायक, फ्लोर टेस्ट में तेजस्वी करेंगे खेला?

नीतीश का तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने आरजेडी के खुले दरवाजे के संकेत दिए, लालू बोले थे- माफ नहीं करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In