• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नीतीश की बैठक में नहीं पहुंचे तीन JDU विधायक, फ्लोर टेस्ट में तेजस्वी करेंगे खेला?

नीतीश का तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने आरजेडी के खुले दरवाजे के संकेत दिए, लालू बोले थे- माफ नहीं करेंगे

May 15, 2024
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन

June 3, 2026
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

June 3, 2026
मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

नीतीश का तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने आरजेडी के खुले दरवाजे के संकेत दिए, लालू बोले थे- माफ नहीं करेंगे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
नीतीश की बैठक में नहीं पहुंचे तीन JDU विधायक, फ्लोर टेस्ट में तेजस्वी करेंगे खेला?

File Photo

पटना:बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार की वापसी की सूरत में राजद का दरवाजा खुले रहने का संकेत देते हुए कहा है कि चाचा जी का शरीर वहां है, मन यहीं है। महागठबंधन के साथ 17 महीने सरकार चलाने के बाद नीतीश ने जनवरी में दूसरी बार महागठबंधन का हाथ छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी की थी। राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने 5 मई को कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री घर आ जाएंगे तो वो धन्यवाद करेंगे लेकिन अब वो नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि 28 जनवरी को दूसरी बार महागठबंधन सरकार के पतन के बाद से अब तक तेजस्वी अपने बयान और लोकसभा चुनाव की रैलियों के भाषण में नीतीश को लेकर नरम हैं।

लोकसभा के साथ-साथ 2025 के विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए तेजस्वी यादव ने सारण में सोमवार को एक जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में नीतीश की मौजूदगी पर कहा- “रोड शो में नहीं देखे, कैसे मुंह उतरा हुआ लग रहा था। हमको दुख हुआ। उनको नीचे खड़ा कर दिया, मोदी खुद ऊपर खड़े हो गए। चाचा इधर-उधर देख रहे थे। एक बात बता दें। चाचा का शरीर वहीं हैं, मन यहीं हैं। मोदी जी का आज नामांकन था। चाचा जी बीमार पड़ गए। नामांकन में नहीं गए। चाचा ने कहा था कि जो 14 में आए हैं, वो 24 में जाएंगे। भतीजा वही काम कर रहा है। उनका भी यही मन है कि 14 वाले 24 में जाएं। पूरा आशीर्वाद है।”

तेजस्वी ने पीएम मोदी के रोड शो पर कहा कि 34 साल के एक लड़के ने नौकरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को सड़क पर उतार दिया। उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री इतना झूठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बना दें। मोदी जैसा झूठा पीएम पूरी दुनिया में नहीं होगा। सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद करते हैं, लड़वाना चाहते हैं। अब कह रहे हैं कि विपक्ष वाले आएंगे तो मंगलसूत्र छीन लेंगे, दो भैंस होगा तो एक ले लेंगे। मंगलसूत्र शादी में पहनाया जाता है। नरेंद्र मोदी किसी को नौकरी दिए कि ब्याह हो जाए। तेजस्वी ने पांच लाख नौकरी दिया, ब्याह करवा दिया, मंगलसूत्र पहनवा दिया। हम लोग मंगलसूत्र छीन रहे हैं या पहनवा दिए। तेजस्वी 5 लाख नौकरी तो दिया. तीन लाख प्रक्रियाधीन करके आया है. वो तो 8 लाख पूरा हो जाता लेकिन चाचा पलट गए। चाचा पलटे नहीं, भाजपा वालों ने हाईजैक कर लिया है।”

सारण लोकसभा सीट से तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्या पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी अपने पिता को एक किडनी दान कर चुकी हैं जिसको लेकर लालू कई बार भावुक हो जाते हैं। सारण परिसीमन के बाद 2009 में बनी सीट है जिस पर पहली बार लालू ने बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को हराया था। 2014 में रूडी ने राबड़ी देवी और 2019 में लालू के समधी चंद्रिका राय को हराया था। बीजेपी रोहिणी पर बाहरी उम्मीदवार होने का आरोप लगा रही है जबकि रोहिणी कह रही हैं कि वो बाहरी नहीं, यहीं की बेटी हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण सीट पर 20 मई को मतदान है।
Previous Post

हिमंत सरमा ने बताया- 400 सीटें लाकर क्या करेगी मोदी सरकार,पीओके का भी बताया प्लान

Next Post

बैंककर्मियों ने ही लूटा 42 लाख कैश, रातभर में चोर-पुलिस वाले खेल का पर्दाफाश

Next Post
सूरत में ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ के 25.80 करोड़ के जाली नोट जब्त

बैंककर्मियों ने ही लूटा 42 लाख कैश, रातभर में चोर-पुलिस वाले खेल का पर्दाफाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन
  • पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
  • मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई
  • जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल
  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In