• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अडानी

इजरायली कंपनी और अडानी ग्रुप के 10 अरब डॉलर की सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी

September 6, 2024
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज में भारत को राहत, 11 जहाज सुरक्षित निकले

June 24, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश

June 24, 2026
जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

June 24, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में बेंच, इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की उम्मीद

June 24, 2026
अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा

अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा

June 24, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

मुहर्रम और वीकेंड का असर, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

June 24, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

June 24, 2026
फिल्मी इतिहास का दिलचस्प पल: राज कपूर ने दिलीप कुमार को किया सम्मानित

फिल्मी इतिहास का दिलचस्प पल: राज कपूर ने दिलीप कुमार को किया सम्मानित

June 24, 2026
सलमान खान ने 19 साल की दीया मिर्जा से कहा था—एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी

सलमान खान ने 19 साल की दीया मिर्जा से कहा था—एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी

June 24, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

कम बजट में सुरक्षित अकेली यात्रा: महिलाओं के लिए स्मार्ट ट्रैवल गाइड

June 24, 2026
ईशान कोण का रहस्य: जहाँ से घर की ऊर्जा जन्म लेती है

ईशान कोण का रहस्य: जहाँ से घर की ऊर्जा जन्म लेती है

June 24, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 24 जून 2026

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

इजरायली कंपनी और अडानी ग्रुप के 10 अरब डॉलर की सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 6, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
अडानी

File Photo

महाराष्ट्र सरकार से अडानी ग्रुप के एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े फैसले में सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में उद्योगों पर महाराष्ट्र कैबिनेट उप-समिति ने गुरुवार को 1.17 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली चार प्रमुख प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें इजराइल के टॉवर सेमीकंडक्टर और अडानी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित की जाने वाली सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग प्रोजक्ट भी शामिल है।

रायगढ़ जिले के पनवेल में स्थापित होने वाले प्रोजेक्ट में कुल 84,947 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 15,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। उप-समिति ने दो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्यूफैक्चरिंग प्रोजेक्ट और एक कपड़ा संयंत्र को भी मंजूरी दी। यह घोषणा वेदांता-फॉक्सकॉन द्वारा सितंबर 2022 में पुणे के पास तालेगांव चरण IV में सेमीकंडक्टर प्लांट में अपने 1.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश को रद्द करने के दो साल बाद की गई है।

29,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पनवेल, पुणे, मराठवाड़ा और विदर्भ में फैली 4 परियोजनाओं से 29,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “टावर सेमीकंडक्टर कंपनी और अडानी ग्रुप संयुक्त रूप से पनवेल (जिला रायगढ़) में सेमीकंडक्टर बनाने की एक मेगा प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। पहले चरण में 58,763 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में 25184 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यानी कुल 83,947 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।”

EV मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी

सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के अलावा, उप-समिति ने स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया कंपनी द्वारा पुणे में एक नई EV मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए 12,000 करोड़ रुपये के निवेश और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी द्वारा छत्रपति संभाजीनगर में 21,273 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण यूनिट स्थापित करने की योजना को भी अपनी मंजूरी दे दी। दोनों संयंत्रों से क्रमशः 1,000 और 12,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

कपड़ा उद्योग को लगेंगे पंख

इसमें यह भी कहा गया है कि रेमंड लग्जरी कॉटन्स नंदगांवकर पेठ, अमरावती में कताई, सूत रंगाई और जूट और कपास की बुनाई के लिए एक फैसिलिटी विकसित करने के लिए 188 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सेमीकंडक्टर परियोजना की घोषणा राज्य सरकार के लिए एक बड़ी राहत की तरह है, क्योंकि दो साल पहले सितंबर 2022 में वेदांता-फॉक्सकॉन ने पुणे के पास तालेगांव चरण IV में सेमीकंडक्टर प्लांट में अपने 1.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश को रद्द कर दिया था।

Previous Post

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो कारें और टेम्पो टकराए, 5 की मौत, 3 जख्मी

Next Post

रोहित-बाबर नहीं! इन तीन मॉर्डन डे ग्रेट्स को बॉलिंग करना पसंद करेंगे एम्ब्रोस

Next Post
रोहित-बाबर नहीं! इन तीन मॉर्डन डे ग्रेट्स को बॉलिंग करना पसंद करेंगे एम्ब्रोस

रोहित-बाबर नहीं! इन तीन मॉर्डन डे ग्रेट्स को बॉलिंग करना पसंद करेंगे एम्ब्रोस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होर्मुज में भारत को राहत, 11 जहाज सुरक्षित निकले
  • उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश
  • जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान
  • वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में बेंच, इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की उम्मीद
  • अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In