• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

January 14, 2023
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी

April 18, 2026
ड्रैगन ने दी चेतावनी: भारत-चीन को अलग करना मुश्किल, अमेरिका की नाक में दम

भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक

April 18, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, बोला- हमारा यूरेनियम कहीं नहीं जाएगा

April 18, 2026
ओएनजीसी प्रमुख का साफ संदेश: रूसी तेल की हर बूंद खरीदेंगे, जब तक फायदेमंद

अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंधों में दी राहत, भारत के लिए बड़ी खुशखबरी

April 18, 2026
भारत ने बांग्लादेश को भेजी अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की खेप, ऊर्जा सहयोग हुआ मजबूत

भारत ने बांग्लादेश को भेजी अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की खेप, ऊर्जा सहयोग हुआ मजबूत

April 18, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह नहीं, रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत

April 18, 2026
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 14, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

नई दिल्ली:सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल अत्यधिक पेशेवर हैं और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में गिने जाते हैं, जो पूर्व सैनिकों के अदम्य साहस और उनके बलिदान का परिणाम है। सातवें सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस समारोह के अवसर पर पूर्व सैनिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के योगदान से प्रेरित होकर, सशस्त्र बलों की तीनों सेवाएं, “राष्ट्र के एक दुर्जेय साधन के रूप में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।”

मानेकशॉ सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भी सेना प्रमुख के साथ मंच साझा किया। समारोह स्थल पर सशस्त्र बलों के तीनों अंगों से बड़ी संख्या में आए पूर्व सैनिक भी एकत्र हुए थे।

जनरल पांडे ने कहा, “आज हमारे सशस्त्र बलों की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और अत्यधिक पेशेवर बलों में होती है। यह पहचान (सेनाओं की) आपके बलिदान, अदम्य साहस और कठिन परिश्रम का परिणाम है। इससे प्रेरित होकर, सशस्त्र सेना की तीनों सेवाएं सेना, एक दुर्जेय साधन के रूप में, किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।”

नौसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि आज के सशस्त्र बल हमारे प्रत्येक पूर्व सैनिक के प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व, आकांक्षाओं और निःस्वार्थ प्रयासों का परिणाम हैं। एडमिरल कुमार ने कहा, “यहां उपस्थित होना और आप सभी के साथ बातचीत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आज हमारे बहादुर योद्धाओं को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।” उन्होंने कहा कि नौसेना सभी को आश्वस्त करना चाहती है कि वह पूर्व सैनिकों की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

वायुसेना प्रमुख ने इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा, “हम अपने वायुसैनिकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारतीय वायु सेना आपकी भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुरानी कहावत है कि सेवा करने वालों की सेवा करना हमेशा हमारे प्रयासों की आधारशिला रहेगा।”

सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि यह गर्व की बात है कि सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक राष्ट्र की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। जनरल पांडे ने मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और उत्तरायण त्योहारों के अवसर पर भी बधाई दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी को मनाया जाता है। 1953 में इसी दिन भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा, जिन्होंने 1947 के युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था, औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हुए थे।

पहला सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी, 2016 को मनाया गया था और रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की मेजबानी करके हर साल इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया था। इस वर्ष तीनों सेना मुख्यालयों द्वारा नौ स्थानों- जुहुंझुनू, जालंधर, पानागढ़, नई दिल्ली, देहरादून, चेन्नई, चंडीगढ़, भुवनेश्वर और मुंबई में वयोवृद्ध दिवस मनाया जा रहा है।

Tags: Indian Armed Forces one of the best in the world: Army Chief General Manoj Pandeyभारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे
Previous Post

दिल्ली में आरोप तय नहीं लेकिन नौ साल की सजा, कोर्ट ने NIA से पूछा क्या मामला

Next Post

आरपी सिंह ने शिखर धवन को लेकर दिया बयान

Next Post
2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन शिखर धवन के नाम पर ओवरआल यह बल्लेबाज है नंबर वन

आरपी सिंह ने शिखर धवन को लेकर दिया बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप
  • अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब
  • महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा
  • उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी
  • भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In