विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 49वां शतक लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक (49) लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। फिलहाल बर्थडे बॉय विराट कोहली और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने तेजतर्रार आगाज किया। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 62 रन जोड़े। रोहित फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 24 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद स े40 रन की पारी खेली। गिल की पारी का अंत 11वें ओवर में हुआ। उन्हें केशव महाराज ने बोल्ड किया। गिल ने 24 गेंदों में 23 रन बटोरे। उन्होंने चार चौके और एक सिक्स मारा। इसके बाद, कोहली और श्रेयस अय्यर ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 134 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 37वें ओवर में अय्यर के आउट होने के बाद टूटी। एनगिडी ने अय्यर को मार्कराम के हाथों लपकवाया। उन्होंने 87 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 77 रन बनाए।
बिना बदलाव के उतरी टीम इंडिया, अफ्रीका में एक चेंज
भारतीय टीम में प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि साउथ अफ्रीका एक बदलाव के साथ उतरी है। तबरेज शम्सी की जेराल्ड कूट्जी की जगह टीम में वापसी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और तवरेज शम्सी।
इस मैच से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स
- विराट कोहली (48) सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक शतक दूर हैं। कोहली आज इसे पूरा करके अपने 35वां बर्थडे को खास बना सकते हैं।
- साउथ अफ्रीका के केशव महाराज 2 विकेट लेते ही अपने वनडे करियर में 50 विकेट पूरे कर लेंगे।
- लुंगी एनगिडी ने वनडे में श्रेयस अय्यर को 30 गेंदों में 4 बार आउट किया है।
भारत के पास लगातार 8वीं जीत का मौका भारत और साउथ अफ्रीका लीग स्टेज के 36 के बाद पॉइंट्स टेबल के पहले और दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारत के पास 14 और साउथ अफ्रीका के पास 12 पॉइंट्स हैं। ऐसे में आज का मैच जीतने वाली टीम नंबर-1 पोजिशन पर रहेगी और लीग स्टेज को इसी पोजिशन पर फिनिश भी कर सकती है।
भारत टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है, उसने 7 में से 7 मैच जीते हैं। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को 7 में से 6 मुकाबलों में जीत और महज एक में हार मिली है।
साउथ अफ्रीका पर जीत की हैट्रिक लगा सकता है भारत
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 1992 वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने हुई थीं, तब भारत को हार मिली थी। तब से 2011 तक दोनों वर्ल्ड कप में 3 बार भिड़ीं, तीनों मैच साउथ अफ्रीका ने जीते। वहीं 2015 और 2019 में दोनों 2 मैचों में भिड़ीं और हर बार टीम इंडिया को जीत मिली। यानी आज का मैच जीतते ही टीम इंडिया टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका पर जीत की हैट्रिक लगा लेगी।
हेड-टु-हेड में भारी रहा साउथ अफ्रीका
वनडे में दोनों टीमों के बीच 90 मुकाबले खेले गए। 37 में भारत और 50 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। तीन मैच नो रिजल्ट भी रहे। दोनों आखिरी बार पिछले साल अक्टूबर के दौरान भारत में ही भिड़ीं थी। 3 मैचों की उस सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
