कोलोंबो:श्रीलंका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, एक-एक करके उनके खिलाड़ी या तो चोट या फिर बीमारी के चलते भारत के खिलाफ जारी सीरीज से बाहर होते जा रहे हैं। ताजा अपडेट श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को लेकर सामने आया है। ये स्टार स्पिनर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते भारत के खिलाफ बजे दो वनडे मुकाबलों से बाहर हो गया है। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 34 साल के जेफरी वैंडर्से को स्क्वॉड में शामिल किया है। बात दें, इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा वनडे आज यानी 4 अगस्त को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच टाई होने के बाद दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना अहम हो गया है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वानिंदु हसरंगा की चोट की जानकारी देते हुए शनिवार को कहा, “पहले वनडे के दौरान 10वें ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद खिलाड़ी पर किए गए एमआरआई से चोट की पुष्टि हुई।”
वानिंदु हसरंगा से पहले श्रीलंका के चार मुख्य तेज गेंदबाज इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिस्ट में दिलशान मदुशंका (हैमस्ट्रिंग) और मथीशा पथिराना (कंधे) के अलावा दुष्मंथा चमीरा (ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण) और नुवान तुषारा (अंगूठे) का नाम शामिल है। हालांकि खिलाड़ियों की चोट से जूझने के बावजूद श्रीलंका पहला मैच टाई कराने में कामयाब रहा था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

