मुंबई:कपिल शर्मा शो जल्दी ही ब्रेक पर जाने वाला है। कपिल अपनी टीम के साथ अमेरिका में लाइव टूर के लिए निकलेंगे। आने वाले हफ्ते में द कपिल शर्मा शो में वो सेलिब्रिटी पहुंचेंगे जिन्होंने टीवी पर शोज होस्ट किए हैं। रेणुका शहाणे, मिनी माथुर, परिजाद कोलाह और ऋचा अनिरुद्ध का कपिल स्वागत करेंगे। अर्चना पूरन सिंह को वह अक्सर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लेकर छेड़ते रहते हैं। लेटेस्ट प्रोमो में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा जब कपिल, नवजोत सिंह सिद्धू को एंट्री के लिए बुलाते हैं। यह देखकर अर्चन हैरान और परेशान हो जाती हैं।
परिजाद ने बुलाया सिद्धू का नाम
दरअसल, परिजाद ने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ होस्ट किया था। उसमें भी नवजोत सिंह सिद्धू जज हुआ करते थे। वहीं कपल कंटेस्टेंट थे। कपिल कहते हैं कि सिद्धू स्टेज पर तब आते थे जब परिजाद उनका नाम अनाउंस करती थीं। कपिल के शो में परिजाद उसी स्टाइल में सिद्धू का नाम लेकर पुकारती हैं जैसा वह द ग्रट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में करती थीं। जब परिजाद, सिद्धू का नाम लेती हैं तो अर्चना हाथ से उन्हें मना करने का इशारा करती हैं।
सिद्धू का नाम सुनकर डरीं अर्चना
कपिल पूरी कोशिश करते हैं कि सिद्धू का नाम सुनकर अर्चना डर जाएं और वह आगे कहते हैं ‘ठोको ताली।’ इसके बाद कैमरा एंट्री गेट की तरफ फोकस करता है। अर्चना उधर हैरानी के साथ देखने लगती हैं। बहरहाल यह केवल मजाक ही था और सिद्धू वापसी नहीं करने वाले हैं।
कृष्णा के लिए मजे
कपिल, कृष्णा अभिषेक को लेकर भी चुटकी लेते हैं। रेणुका, कृष्णा से कहती हैं कि उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। तब कपिल मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहते हैं, ‘दूसरे चैनल खाने को नहीं देते तो क्यों गई थी वहां?’ उनकी बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि पैसों को लेकर कृष्णा अभिषेक ने पिछले साल शो को छोड़ दिया था। कुछ महीने पहले ही वह दोबारा लौटे हैं। कपिल के लाइव टूर के लिए कृष्णा उनके साथ नहीं जाएंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

