• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुंबई पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, गर्मी से कुछ राहत

बारिश से दिल्ली-मुंबई बेहाल, अगले पांच दिनों में देशभर में बरसात का ऐसा रहेगा हाल

July 1, 2023
आसिम मुनीर

रक्षा बजट बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की तैयारी में पाकिस्तान

May 17, 2026
घर

महंगे होते घरों के बीच भी खरीदार सक्रिय, बेंगलुरु में सर्वाधिक वृद्धि

May 17, 2026
आईपीओ

कोल सेक्टर में बड़ा बदलाव: एमसीएल के आईपीओ को सरकार की मंजूरी

May 17, 2026
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स: लवलीना और साक्षी ने किया कमाल, टीम में जगह सुनिश्चित

May 17, 2026
टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों को लगातार सुधार की जरूरत: राहुल द्रविड़

सुपरस्टार कल्चर: गंभीर ने उठाए सवाल, द्रविड़ का जवाब

May 17, 2026
“बच्चे मत पैदा करो, डॉग्स पालो” : शेफाली शाह के बयान से मचा विवाद

“बच्चे मत पैदा करो, डॉग्स पालो” : शेफाली शाह के बयान से मचा विवाद

May 17, 2026
अक्षय कुमार ने खोला 40 साल पुराना राज़, क्रश को इम्प्रेस करते हुए हुई थी पिटाई

22 दिन की शूटिंग और 40 करोड़ की फीस! ‘गोलमाल 5’ से जुड़ी बड़ी खबर

May 17, 2026
बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

May 17, 2026
कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

May 17, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 17 मई 2026

May 17, 2026
“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

May 16, 2026
4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदा पड़ोसी गिरफ्तार

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बारिश से दिल्ली-मुंबई बेहाल, अगले पांच दिनों में देशभर में बरसात का ऐसा रहेगा हाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 1, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुंबई पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, गर्मी से कुछ राहत

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:लगातार हो रही बरसात ने देश के विभिन्न हिस्सों में हाल-बेहाल कर रखा है। खासतौर पर महानगरों में हालत और ज्यादा खराब हैं। दिल्ली, मुंबई समेत देश के विभिन्न शहरों में हुई बारिश के चलते लोगों का सड़कों पर चलना मुहाल हो गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तो ट्विटर पर लोगों के लिए खास चेतावनी भी जारी की है। इसमें पानी भरे हुए रास्तों की जानकारी देते हुए इसी के मुताबिक अपना रूट प्लान करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि दिल्ली में पीडब्लूडी ने वाटरलॉगिंग की 50 शिकायतें प्राप्त कर ली हैं।

पांच दिनों के लिए ऐसी है भविष्यवाणी
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 जुलाई से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत में 2 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, 3 और 4 जुलाई को उत्तराखंड में और 1 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 2 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में और अगले दो दिनों के दौरान गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में ट्रैफिक डिस्टर्ब
दिल्ली की बात करें तो बारापुला फ्लाईओवर, पंचकुइयां मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे, ईस्ट विनोद नगर, नजफगढ़ में ढांसा रोड, मंडोली रोड और आईपी मार्ग पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया। साउथ एक्सटेंशन, सराय काले खां, लाजपत नगर, आईटीओ, मध्य और बाहरी दिल्ली के कुछ हिस्सों, महरौली-बदरपुर रोड और गीता कॉलोनी और अक्षरधाम मंदिर के बीच यातायात भी प्रभावित हुआ। भारी बारिश के बाद धौला कुआं और चाणक्यपुरी में भी भारी ट्रैफिक जाम की सूचना है।

मुंबई का हाल भी बेहतर नहीं
वहीं मुंबई में भी हालत बहुत बेहतर नहीं है। यहां मध्यम से भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण कुछ हिस्सों में यातायात बाधित हुआ। हालांकि रेल सेवाओं पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है। पश्चिम रेलवे के अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच एक बिजी सबवे के आसपास पानी जमा होने के कारण दिन में दो बार ट्रैफिक रोकना पड़ा। पानी कम होने के बाद सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर वाहनों की आवाजाही बहाल की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजकर 40 मिनट पर यहां फिर से ट्रैफिक रोक दिया गया था। मुंबई यातायात पुलिस ने ट्वीट में बताया कि जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद है। वहीं, ट्रैफिक विले पार्ले पुल और कैप्टन गोर मार्ग, एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है। हालांकि तमाम समस्याओं के साथ भारी बारिश मुंबई के लिए कुछ राहत भी लेकर आई है। इससे यहां पर पानी की कमी की समस्या दूर हुई है। बरसात के चलते मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सात झीलों के वॉटर लेवल में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

Previous Post

टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर बना ड्रीम-11, बीसीसीआई ने किया ऐलान

Next Post

जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, पेश हो सकता है UCC बिल

Next Post
कौन बनेगा स्पीकर? BJP ने ढूंढ निकाला TDP की काट, रेस में इनका नाम आगे

जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, पेश हो सकता है UCC बिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रक्षा बजट बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की तैयारी में पाकिस्तान
  • महंगे होते घरों के बीच भी खरीदार सक्रिय, बेंगलुरु में सर्वाधिक वृद्धि
  • कोल सेक्टर में बड़ा बदलाव: एमसीएल के आईपीओ को सरकार की मंजूरी
  • राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स: लवलीना और साक्षी ने किया कमाल, टीम में जगह सुनिश्चित
  • सुपरस्टार कल्चर: गंभीर ने उठाए सवाल, द्रविड़ का जवाब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In