डेस्क: सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर बड़े परदे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ कल यानी 23 जनवरी को थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही क्रिएटिविटी बनाम लेगेसी की बहस गर्मा गई है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने क्लासिक गानों के रिक्रिएशन पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘बॉर्डर 2’ के लिए गाने लिखने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। बता दें कि मूल फिल्म ‘बॉर्डर’ का सुपरहिट गाना ‘संदेशे आते हैं’ जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
जावेद अख्तर का बयान
इंडिया टुडे से बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा,
“मुझसे फिल्म के लिए लिखने को कहा गया, लेकिन मैंने मना कर दिया। मुझे लगता है कि पुराने हिट गानों को दोबारा इस्तेमाल करना एक तरह का क्रिएटिव और इंटेलेक्चुअल बैंकरप्सी है। अगर नए गाने बनाना संभव नहीं है तो इसे स्वीकार कर लें।”
भूषण कुमार का जवाब
जावेद अख्तर के बयान पर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“मेरे ख्याल से यह फिल्म तीन चीजों के बिना पूरी नहीं हो सकती थी – एक, टाइटल ‘बॉर्डर’; दूसरा, सनी सर; और तीसरा, ‘संदेशे आते हैं’। इसलिए हमें हमेशा से यह गाना रखना ही था।”
भूषण कुमार ने यह भी बताया कि इस बार गाने के लिरिक्स कहानी के अनुसार बदले गए हैं। उन्होंने कहा,
“हमारी कहानी पहली ‘बॉर्डर’ का रिक्रिएशन नहीं है। यह 1971 के युद्ध से जुड़ी अलग-अलग कहानियों को दर्शाती है। नए सैनिकों की कहानियों के हिसाब से लिरिक्स मनोज जी ने लिखे हैं।”
गाने का नया अवतार
रीक्रिएटेड ‘संदेशे आते हैं’ को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है। वहीं, ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ को भी नए सिरे से पेश किया गया है, जिसमें विशाल मिश्रा और ओरिजिनल सिंगर रूप कुमार राठौड़ शामिल हैं।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

