स्पोर्ट्स डेस्क:भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दो विकेट खोकर 318 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने पर यशस्वी जायसवाल 173 और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने पहले दिन केएल राहुल और साई सुदर्शन का विकेट गंवाया। वेस्टइंडीज के लिए वॉरिकन ने दो विकेट चटकाए हैं।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। भारत को पहला झटका वारिकन ने केएल राहुल को (38) आउट करके दिया। इसके बाद यशस्वी और साई सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 306 गेंद में 193 रन की साझेदारी हुई। साई 165 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक लगाया। अहदमाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए पहले मैच को भारत ने पारी और 140 रनों के अंतर से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।












देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
