• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोर्ट

मध्यप्रदेश में नहीं बनेगी 200 साल पुरानी मस्जिद, कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका

October 10, 2025
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

June 17, 2026
फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

June 17, 2026
2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

June 17, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव

June 17, 2026
नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में नहीं बनेगी 200 साल पुरानी मस्जिद, कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 10, 2025
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोर्ट

डेस्क:मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के महाकाल लोक परिसर के विस्तार के लिए प्रशासन के जमीन अधिग्रहण के बाद ढहाई गई करीब 200 साल पुरानी तकिया मस्जिद को फिर से बनाए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मुस्लिम समुदाय के लोगों की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि धर्म का पालन करने के संविधानप्रदत्त अधिकार का किसी विशेष स्थान से कोई संबंध नहीं है।

हाई कोर्ट की इंदौर पीठ के जस्टिस विवेक रुसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी ने उज्जैन निवासी मोहम्मद तैयब समेत 13 लोगों की दायर अपील दोनों पक्षों की दलीलों पर गौर के बाद 7 अक्टूबर को खारिज कर दी। अपील के जरिए हाई कोर्ट के चार सितंबर के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें उज्जैन की तकिया मस्जिद का पुनर्निर्माण और प्रशासन के खिलाफ जांच शुरू करने को लेकर याचिकाकर्ताओं की गुहार खारिज कर दी गई थी।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार वे करीब 200 साल पुरानी तकिया मस्जिद में नमाज पढ़ते थे और 13 दिसंबर 1985 की राजपत्र अधिसूचना में इस धार्मिक परिसर को वक्फ संपत्ति घोषित किया गया था। याचिकाकर्ताओं के वकील सैयद अशहर अली वारसी ने हाई कोर्ट में अपील पर बहस के दौरान कहा कि इस मस्जिद की जमीन का अधिग्रहण और इसे ढहाया जाना देश के संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत नागरिकों को प्रदत्त धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है।

उन्होंने यह दलील भी दी कि यह स्थापित कानून है कि एक बार किसी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया जाए, तो वह हमेशा के लिए वक्फ संपत्ति ही रहती है। राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता आनंद सोनी ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों को खारिज किया। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्याय दृष्टान्त का हवाला देते हुए कहा कि किसी संपत्ति के अधिग्रहण के बाद उस संपत्ति का उपयोग प्रार्थना के उद्देश्य से करने का अधिकार खो भी सकता है, लेकिन यह देश के संविधान के अनुच्छेद 25 में निहित उस गारंटी के विरुद्ध नहीं है जो किसी व्यक्ति को अपने घर या अन्यत्र उसके धर्म का पालन करने का अधिकार प्रदान करती है।

हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने रेखांकित किया कि उज्जैन की तकिया मस्जिद की जमीन का अधिग्रहण कानूनी प्रक्रिया का पालन करके किया गया है और इसके बदले भूमि अधिग्रहण अधिकारी ने मुआवजा भी प्रदान किया है। अदालत ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्याय दृष्टांत का हवाला देते हुए कहा,’चूंकि धर्म का पालन करने के अधिकार का किसी विशेष स्थान से कोई संबंध नहीं है, इसलिए मस्जिद के रूप में इस्तेमाल की जा रही किसी विशेष भूमि के अधिग्रहण से इस अधिकार का उल्लंघन होना नहीं माना जा सकता।’

इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर उज्जैन हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक केंद्र है जहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए हर रोज बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अधिकारियों ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के पास बनाए गए महाकाल लोक परिसर के पार्किंग क्षेत्र का विस्तार करने के लिए प्रशासन ने आस-पास के इलाकों में भूमि अधिग्रहण किया था जिसके दायरे में तकिया मस्जिद की जमीन भी आ रही थी। उन्होंने बताया कि मुआवजा वितरण के बाद प्रशासन ने 11 जनवरी को तकिया मस्जिद को ढहा दिया था।

Previous Post

जायसवाल का जलवा: दिल्ली टेस्ट में भारत का दबदबा, पहले दिन 318/2 पर मजबूत पकड़

Next Post

11 अक्टूबर 2025: आज का राशिफल

Next Post
राशिफल

11 अक्टूबर 2025: आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था
  • पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील
  • भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी
  • ‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज
  • सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In